सोलन: रविवार को जतोग छावनी के स्थानीय नागरीको ने सांसद सुरेश कश्यप का गामग्रेजी के साथ स्वागत किया साथ ही अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। जतोग शहर राजधानी से सठा सबसे पुराना कस्बा है, यहाँ के लोग मूलभूत सुविधाओं से दूर है, बस, पानी, आवारा जानवरों का आतंक जैसी कई समस्याओं से जूझ रहा है।
जतोग छावनी डी क्लास का कैंट है सुविधाओं का आभाव है और कमाई के साधन भी नहीं है मगर क्षेत्र में मकान, पानी, सीवरेज पर पिछले सालों मे 200 से 250% गुणा तक टैक्स बढ़ गया है जिसके चलते यहां के लोगों पर अत्याधिक भार पड़ रहा है साथ ही हर तीन साल बाद 12.5% मकान 6.1% मकान और 2% सैनिटेशन टैक्स को मकान की कीमत मे बोड़कर लगाया जाता है, जिससे यहां के आम जनता परेशान है।
का उपरोक्त समस्याओं से मानीमय सांसद सुरेश कश्यप जी को अवगत कराया गया और जल्द ही इनका हल निकाल ले की गुहार लगाई। सांसद कश्यप ने आशवासन दिया की इसका निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा समस्याओं को लेकर पत्र की लिपी राजनाथ सिंह मंत्री रक्षा मंत्रालय को भी प्रेषित किया गया है।











