नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल महासंघ का नया अध्यक्ष पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे को बनाया गया है। आज नई दिल्ली में महासंघ के चुनाव में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को हराया। महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए इन दोनों में सीधी टक्कर हुई। महासंघ के शीर्ष तीन पदों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें चौबे को 33 वोट पड़े, जबकि भूटिया को सिर्फ अपना ही वोट मिला। कल्याण चौबे बंगाल में भाजपा के नेता हैं। उन्हें सभी राज्यों ने एकपक्षीय वोटिंग करके नया अध्यक्ष नियुक्त किया। महासंघ का नया उपाध्यक्ष एन. ए. हैरिस को नियुक्त किया गया है। जबकि शाह जी प्रभाकरण को महासचिव बनाया गया है। महासंघ के नए कोषाध्यक्ष अजय किप्पा निर्वाचित हुए हैं। नई कार्यकारिणी में छह पूर्व खिलाड़ी कार्यकारिणी में शामिल होंगे, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। महासंघ की 14 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में हिमाचल प्रदेश से दीपक शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। उत्तर भारत से तीन कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें पंजाब से विजय बाली तथा उत्तराखंड से आरिफ अली शामिल हैं। शेष कार्यसमिति सदस्यों में अनिल कुमार पी, लंघिंगलोवा हमर, दिलीप सिंह शेखावत, ललित चौधरी, सैईद इम्तियाज हुसैन, इयूगेनेसन ल्यंदोह, अमित चौधरी, हरजिंद्र सिंह, मूलराज चुदासामा, एस धनासेगर शामिल हैं।
Shoolini University
Latest article
देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
धर्मशाला| विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने आज बताया कि मणिमहेश यात्रा पर गए देहरा विधानसभा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सकुशल घर...
सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
मंडी| राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लड़कों के...
कांगड़ा में पोषण माह के लिए बैठक, विविध गतिविधियों की योजना पर चर्चा
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
धर्मशाला| जिला कांगड़ा में 12 सितंबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पोषण माह को सफल बनाने के लिए आज अतिरिक्त...