धर्मशाला: जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में धर्मशाला में जिला परिषद कांगड़ा की बैठक हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले अधिकारियों को चार्जशीट करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बैठक में शामिल नहीं होने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बैठक में जल शक्ति विभाग से जुड़ा मामला उठाया गया था, इस दौरान विभाग से संबंधित कोई भी अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं था. शर्मा सहित सभी पार्षद व विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसमें काम लंबे समय तक लटके रहने से पार्षदों में खासा रोष था। अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट होने पर जिला परिषद की बैठक में उन्हें चार्जशीट करने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके अलावा पार्षदों की ओर से ओपीएस बहाली करुणामूलक पर भी मामला रखा गया है। जिसमें कहा गया था कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, नहीं तो सांसद-विधायकों की पेंशन रोकने का प्रस्ताव रखा गया. जिला परिषद सदस्य जोगिंदर पंकू ने मांग उठाई कि पुरानी पेंशन की बहाली के संबंध में राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा जाए।
Shoolini University
Latest article
हरित सवारी से डीजल बसों की अपेक्षा निगम को 24 दिन में 19,31,955 रुपए...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से प्रदेश में स्वच्छ और हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने...
बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के लोअर भदसाली स्थित बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास के...
“नशामुक्त भारत मोदी की गारंटी”—पंजाब पहुंचे जयराम ठाकुर, नशे के खिलाफ जनभागीदारी का किया...
,आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नंगल/श्री आनंदपुर साहिब/गढ़शंकर । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पंजाब के दौरे पर रहे। इस दौरान वह नंगल, श्री...











