जनता की चुनी सरकार व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को लॉकप्रिय शब्दों का संबोधन भाजपा की हताशा और निराशा को दर्शा रहा: बंबर ठाकुर 

बिलासपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पीसीसी महासचिव औऱ पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर किया पलटवार

पीसीसी महासचिव औऱ पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर (फाइल फोटो)
पीसीसी महासचिव औऱ पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर (फाइल फोटो)
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पीसीसी महासचिव औऱ पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा जनता के द्वारा चुनी सरकार व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को लॉक प्रिय शब्दों से सम्बोधन करना भाजपा की हताशा और निराशा को दर्शाता है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकारा है। इसलिए जितना जल्दी हो सके भाजपाइयों को समझ लेना चाहिए कि  वे अब विपक्ष में है।
बम्बर ठाकुर ने आरोप लगाया कि सदर की जनता पर थोपे गए विधायक वाले निर्णय को उच्च न्यायालय में चेलेंज किया गया है। लेकिन हैरानी की बात है कि खुद को वकील बोलने वाले कोर्ट का सम्मन भी नही ले रहे हैं। सम्मन से भागने वाले वकील कितने दिन तक भागेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने भाजपा के कार्यकाल में अवैध तरीके से अकूत सम्पति अर्जित की है। जिसकी जांच के लिए कांग्रेस पार्टी महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी।
Ads