आदर्श हिमाचल ब्यूरो
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर की बल्ह रोपा सड़क पर एक निजी कार गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार पधर की तरफ से रोपा जा रही एक निजी कार बल्ह कैंची मोड़ से गहरी खाई में जा गिरी जिसमे तीन लोग सवार थे । जिन्हें गम्भीर चोटें पहुंची है । स्थानीय लोगों को घटना की सूचना मिलते ही लोग बचाव के लिए गहरी खाई में उतरे और तीनों को सड़क पर पहुंचाया गया उसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार पीएचसी बल्ह में दिया गया ।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जख्मी लोगों को नागरिक अस्पताल पधर पहुंचाया। जख्मी हुए लोगों की पहचान रूप लाल 54 सपुत्र बरफ़ु राम गांव द्रुण , रीता देवी निवासी डेहरधार , सुष्मिता देवी सपुत्री भाग सिंह सगनाल पंचायत रोपा के रूप में हुई है । पधर अस्पताल में ट्रीटमेंट देने के बाद दोनों महिलाओं को मंडी रेफर कर दिया । वही पधर अस्पताल में कोई भी एम्बुलेंस न होने से घायल हुए लोगों को निजी गाड़ियों में मंडी भेजना पड़ा । जिस कारण घायल हुए लोगों के रिश्तेदारों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति गुस्सा जताया है ।
आपको बता दें कि पधर अस्पताल में दो एम्बुलेंस खड़ी है लेकिन दोनों ही खराब है । वही लोग 108 एम्बुलेंस को भी फोन करते रहे लेकिन फोन नही उठाया । वही पधर प्रशासन की तरफ से दोनों महिलाओं को दो दो हजार की फौरी राहत दी गयी । वही बीएमओ पधर डॉक्टर विनय वर्मा ने बताया कि पधर में दोनों एम्बुलेंस कंडम है जिस बारे में विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है ।











