सांसद प्रतिभा सिंह इस दिन करेगीं पुंण खड से गार्ड डेम सम्पर्क सड़क का उद्घाटन  

सड़क उद्घाटन के बाद आनी में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ करेंगी निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा बैठक

सड़क उद्घाटन के बाद आनी में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ करेंगी निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा बैठक
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 5 मार्च को आनी विधानसभा क्षेत्र के घुनौटी में प्रधनमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी  पुंण खड से गार्ड डेम सम्पर्क सड़क का उद्घाटन करेंगी। 6 मार्च को प्रतिभा सिंह पीएमजीएसवाई के तहत बनी कंडुगड से जोन संपर्क सड़क लोगों को समर्पित करेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह 4 मार्च से 9 मार्च तक रामपुर व आनी के दौरे पर रहेंगी।
प्रतिभा सिंह कल 4 मार्च को अपराह्न 4 बजे शिमला से रामपुर के लिये रवाना होंगी। 5 मार्च को आनी विधानसभा क्षेत्र के निथर में  सुबह 11 बजे व उसके बाद 1.30 बजे दलाश में  व 5.30 बजे छोवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिलेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम आनी रहेगा।
6 मार्च को प्रतिभा सिंह आनी में अधिकारियों के साथ सुबह 10 बजे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे कांडा में संपर्क सड़क के उद्घाटन के बाद  आनी में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा बैठक करेंगी बाद में रामपुर लौट आएंगी।
7, 8 व 9 मार्च को रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।  10 मार्च को प्रतिभा सिंह शिमला लौट आएंगी।
Ads