MTB: पर्यटन व पर्यावरण संरक्षण के लिए रोहड़ू से चांशल तक का सफर तय करेंगे देशभर के 50 प्रतिभागी

 हिमाचल दिवस पर आयोजित होगी रैली, इच्छुक प्रतिभागी आनलाइन कर सकेंगे आवेदन

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में कंट्री रोवर एंड हिमालया ट्रैवल्स की ओर से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चांशल घाटी में मांउटेन बाइक रैली कराई जा रही है
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में कंट्री रोवर एंड हिमालया ट्रैवल्स की ओर से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चांशल घाटी में मांउटेन बाइक रैली कराई जा रही है

आदर्श हिमाचल ब्यूरो   

Ads

रोहड़ू। हिमाचल दिवस पर रोहड़ू पूरे देश को पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ रहने का संदेश देगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में कंट्री रोवर एंड हिमालया ट्रैवल्स की ओर से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चांशल घाटी में मांउटेन बाइक रैली कराई जा रही है। पर्यावरण बचाने के साथ युवाओं को स्वस्थ रहने के संदेश को लेकर हो रही यह माउंटेन बाइक रैली हिमाचल दिवस के मौके निकलेगी। रोहडू से शुरू होकर दूसरे दिन रोहडू में वापस आकर संपन्न होगी। यह जानकारी कंपनी के समन्वयक साहिल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

ये भी पढ़ें: किसी भी कल्याणकारी योजना को नहीं करेंगे बंद, सत्ता सुख नहीं व्यवस्था परिवर्तन को आए हैं: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

उन्होंने बताया कि रैली 15 और 16 अप्रैल को होने जा रही है। इसमें देशभर से 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो रोहड़ू से अपना सफर शुरू कर 50 किलोमीटर का सफर तय कर रात्रि को चांशल मे रूकेंगे। इसके बाद सभी प्रतिभागी दूसरे दिन वापसी रोहडू की ओर रवाना होगे। रैली का समापन रोहडू से होगा। विजेता प्रतिभागियों को 3 श्रेणीयों में बांटा जाएगा।विजेताओं को कुल एक लाख की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।

साहिल ने बताया कि रैली के समापन अवसर पर रोहडू में सांस्कृतिक समारोह भी होगा। रैली को आयोजित करने का उद्देश्य चांशल को एक विशिष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाना है। रैली के माध्यम से युवाओं को साइकिलिंग कर स्वस्थ रहने के साथ नशे जैसी कुरीतियों से बचाना है। पर्यटन स्थलों को पर्यावरण की दृष्टि से साफ सुथरा रखने के प्रति जागरुकता फैलाना भी रैली का उद्देश्य है। प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।