नरेन्द्र भाई मोदी ‘‘अपना बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत

नरेन्द्र भाई मोदी ‘‘अपना बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत 27 जून, 2023 को

0
133

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी ‘‘अपना बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत 27 जून, 2023 को भोपाल में देशभर के 2500 कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष रूप से संवाद करेंगे। उन्होनें कहा कि इस कार्यक्रम हेतु हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों से भाजपा के 34 कार्यकर्ता भोपाल गए हैं जिनमें:-

शिमला संसदीय क्षेत्र से आरूष गुप्ता, लाल किशोर अत्री, विकास ठाकुर उर्फ हाकिम, यशपाल ठाकुर, कपिल देव, यशपाल शर्मा, सुरेश ठाकुर, विजय ठाकुर, बलबीर ठाकुर, रणवीर ठाकुर, शिव कुमार तथा रजनीश राज चौहान।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अभिषेक पाधा, पवन शर्मा, परिवेश शर्मा, राजेश ठाकुर, अनिल कौशल, धमेन्द्र राणा, जग ठाकुर, प्रीत सिंह, विवेक भारद्वाज, कपिल शामा, सुनील शर्मा, अजय कुमार।

मण्डी संसदीय क्षेत्र से कमल ठाकुर, आशीष शर्मा, नवल नेगी, चंदन पंडित, पाल वर्मा, कुलदीप ठाकुर।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से राजेश्वर हैप्पी, साहिल पगडोत्रा, ठाकुर तरसेम सिंह (विक्की), विजय जरयाल भोपाल गए हैं।

डॉ बिन्दल ने बताया कि ये सभी कार्यकर्ता भोपाल से राजस्थान जाएंगे तथा अल्पकालीन विस्तारक के रूप में अपना बूथ सबसे मजबूत कार्य को करेंगे।