नारी शक्ति ने कीथ के जंगलों में चलाया पौधारोपण अभियान

अभियान में लिया करीब 25 महिलाओं ने भाग, 300 से अधिक रोपे देवदार के पौधे

निशांत डिप्टा

शिमला। राजधानी शिमला के कोटखाई तहसील के अंतर्गत आने वाली रावलाक्यार पंचायत के कीथ गांव के जंगलों में नारी शक्ति कीथ की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसमें करीब कीथ और रूखला गांव की 25 महिलाओं ने भाग लिया।
इसके अलावा बच्चों ने भी पौधारोपण कर मिसाल कायम की हैं। इस अभियान में महिलाओं दवारा देवदार के करीब 300 से अधिक पौधे रोपे गए।  
पौधारोपण में कीथ की महिलाओं में कांता डिप्टा, चेतना डिप्टा, संतोष डिप्टा, प्रभा डिप्टा, कलावती डिप्टा, कमलेश डिप्टा, जमुना बेक्टा, कांता भिक्टा, पुष्पा डिप्टा, कांता, निर्मला हिमटा, संतोष हिमटा, बीना हिमटा, शारदा चौहान, और आकृति हिमटा शामिल रहीं।
वहीं रूखला गांव की महिलाओं में आशा आजाद, रविना आजाद, सुमित्रा आजाद और सीमा ने भी पौधारोपण में बढ़चढ़कर भाग लिया। वहीं नेपाली तेज बहादूर ने भी पौधारोपण कर सराहनीय योगदान दिया।
 वहीं बच्चों में भी पौधारोपण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों में पांच साल के आर्यवीर डिप्टा, भाविका और सनाया ने नारी शक्ति कीथ के साथ मिलकर कीथ के जंगलों में पौधारोपण कर मिसाल कायम की है। इससे पता चलता हैं कि आने वाली पीढ़ी में भी पर्यावरण को हरा-भरा रखने के प्रति खासा उत्साह है।
नारी शक्ति कीथ की अध्यक्षा कांता डिप्टा ने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति सदैव गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती हैं और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए नारी शक्ति की ओर से हर साल कीथ के जंगलों में पौधारोपण किया जाता है।
उन्होनें बताया कि पौधारोपण अभियान पिछले तीन-चार वर्षों से चलाया जा रहा है और आने वाले वर्षों में भी यह पौधारोपण अभियान बरकरार रखा जाएगा।

Ads