राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी ने शिमला में किया पहले कार्यालय का शुभांरभ

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

Ads

शिमला।  राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी (हिंदू तख्त) ने हिमाचल में अपना विस्तार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पिछले दिनों विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी ने हिमाचल की राजधानी शिमला से अपने पहले कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। यह कार्यालय शिमला में विक्ट्री टनल के पास आनंद आश्रम नाम से शुरू किया है। कायार्लय का उद्घाटन संगठन महामंत्री हिमाचल व हरियाणा चंद्रशेखर के कर-कमलों द्नारा किया गया।

यह भी पढ़ेंः- प्रदेश अध्यापक संघ ने पीटीए, पैरा व पैट के नियमितीकरण की अधिसूचना का किया कड़ा विरोध

उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी देविंद्र सिहं, हिंदु वाहिनी की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी ठाकुर, जिला अध्यक्ष रोहित ठाकुर के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी के हिमाचल प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों ने अयोध्या में आज राम जन्म भूमि पूजन के ऐतिहासिक पल की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।  श्रीराम  देश में सबके आराध्य हैं और पूरे देश में इस पल को लेकर खुशी की लहर है।

   कार्यालय का उद्घाटन करते हुए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि हिमाचल में राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी के विस्तार के पीछे हिंदु समाज को अपने सनातन संस्कारों के प्रति जागृत कर एकजुट करना उद्देश्य है। साथ ही यहां से अब पूरे जिलों की रुप रेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदु समाज में दलित, पिछड़े, दबे-कुचले लोगों को भी साथ लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सब सबसे पहले हिंदु हैं और हिंदुत्व की रक्षा के लिए पूरे हिदुं समाज का जागृत और एकजुट होना बेहद जरूरी है।