परमाणु से सोलन मार्ग के बीच बनेगा वन विभाग का नेचर ऑब्जरवेशन केन्द्र- गोविन्द सिंह ठाकुर

कहा..... फोर लेन के साथ भूमि कटाव कम करने के लिए किया जाएगा तीन लेयर में पौधारोपण

0
159

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। वन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने  विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सोलन वन वृत के सोलन एवं नालागढ़ वन मण्डलों के कार्यों की समीक्षा की। वन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि परमाणु से सोलन के मध्य हिमाचल प्रदेश की वन एवं सांस्कृतिक सम्पदा को प्रदर्शित करने के लिए टिम्बरट्रेल के पास करीब 2 करोड़ की लागत से नेचरऑब्जरवेशन केन्द्र का निर्माण किया जाएगानेचर ऑब्जरवेशन केन्द्र की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्र सरकार को मंजूरी के लिए विभाग द्वारा भेजी गई है।
यह भी पढ़ेंः- दर्दनाक हादसा: बेटे के साथ बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला अचानक गिरी, ट्रक के नीचे आने से मौत
इसके निर्माण के कारण पर्यटकों को हिमाचल के प्रवेश द्वार पर हिमाचल की वन सम्पदा तथा संस्कृति के दर्शन हो सकेंगे तथा प्रदेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी। वन मन्त्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त फोर लेन के साथ भूमि कटाव कम करने तथा प्राकृतिक सुन्दरता बनाए रखने के लिए तीन लेयर में पौधारोपण किया जाएगा । वन मन्त्री ने कहा कि इस वर्ष इन दोनों वन मण्डलों में करीब पांच लाख पौधे रोपे जाएँगे वहीं इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई चीड की पत्तियों की योजना के कारण इन क्षेत्रों में वन अग्नि की घटनाओं में भारी कमी आई है वन मन्त्री ने नालागढ़ वन मण्डल में इस वर्ष 30 टन चीड की पत्तियां इकठा करने पर विभाग को बधाई दी तथा अवैध कटान के मामलों पर चिन्ता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here