युवा भारत संस्था की ओर से शिमला के दुम्मी में किया गया वृक्षारोपण

अभियान के तहत रोपे गए देवदार के सौ से अधिक पौधे

0
132

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। जिला शिमला के दुम्मी में प्रधान मंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत सोमवार को युवा भारत संस्था ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद ठाकुर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाह के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। जिसकी अध्यक्षता युवा भारत संस्था के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने की। उन्होनें कहा कि युवा भारत पिछले 10 सालों से शिमला एवं सोलन सिरमौर में इस अभियान जोर शोर से चलाए हुए हैं और आज दुम्मी क्षेत्र में 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए जिसमें सभी देवदार के पौधे को रोपित किया गया।
यह भी पढ़ेंः- एपीजी विश्वविद्यालय का उन्नत भारत अभियान के तहत चयन
युवा भारत संस्था केवल पौधे को रोपित ही नहीं करती लेकिन साल भर उनकी देखरेख कर उन्हें बड़ा करती हैं। उन्होनें कहा कि आज समाज को आगे आकर पर्यावरण बचाने के लिए पौधे रोपित करने एवं वनों को जाने की बहुत आवश्यकता हैं। हर साल हिमाचल प्रदेश में भी देखने में आया है कि बहुत अधिक मात्रा में लैंड स्लाइड एवं बादल फटने के कारण जान माल का नुकसान होता है तथा पर्यावरण को बहुत बड़ा नुकसान होता है अब समय आ गया है की पर्यावरण बचाने के लिए आज जमीन पर उतर कर पौधे को लगाकर उन्हें बढ़ाकर अपनी इस अमूल्य धरोहर पृथ्वी माता की रक्षा करने के लिए मानव जाति को एकजुट होकर अधिक से अधिक पौधे रोपित कर हम अपने माता स्वरूप इस पृथ्वी की रक्षा करें। इस मौके पर प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार अभियान के मीडिया प्रभारी नरेंद्र मेहता अभिनव गुप्ता युवा भारत संस्था के कमलेश ठाकुर सौरव से कड़ी महेंद्र महेंद्र सिंह एवं वनरक्षक कमल शर्मा के साथ दर्जनों पर्यावरण प्रहरी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here