शिमला: टिकट न मिलने के कारण भाजपा से नाराज होकर निर्दलीय उपचुनाव लड़ने वाले चेतन बरागटा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के एक बड़े नेता ने सोची-समझी रणनीति के तहत अंतिम समय में वोट कांग्रेस की ओर शिफ्ट करवाए। बरागटा ने कहा कि इसके पूरे तथ्य उनके पास मौजूद हैं। कहा कि भाजपा ने सिर्फ उन्हें रोकने के लिए उपचुनाव लड़ा। चेतन बरागटा हाटकोटी में जुब्बल जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। चेतन ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में 90 के दशक में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध भी चुनाव लड़ा। उस समय भी भाजपा को 14 प्रतिशत से अधिक मत मिले। इस बार भाजपा मात्र चार प्रतिशत वोट बैंक पर सिमट गई है। इससे साफ होता है कि भाजपा के बड़े नेता ने मुझे रोकने के लिए कांग्रेस को वोट शिफ्ट करवाया है। कहा कि विधायक बनने के बाद अब रोहित ठाकुर 2022 के चुनावों की चिंता कर रहे हैं, जबकि विधायक को वर्तमान में किए जाने वाले कार्यों की चिंता करनी चाहिए। उपचुनाव में जो दृष्टि पत्र रोहित ठाकुर ने जनता के बीच रखा है, वह उसे पूरा करें। एक साल का अपना रिपोर्ट कार्ड 2022 के चुनाव में जनता के बीच में रखें। उसके बाद जनता तय करेगी। उन्होंने समर्थन देने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कहा कि हमेशा लोगों के बीच रहकर उनके लिए कार्य करते रहेंगे।
Shoolini University
Latest article
राजीव गांधी महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन शिविर सम्पन्न
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा में एक दिवसीय हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय एनएसएस प्री-आरडी चयन शिविर का आयोजन किया गया, इस...
हिमाचल को PMGSY के चौथे चरण में 2271 करोड़ की मंजूरी
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता केंद्र सरकार का धन्यवाद नहीं...
संजौली में हिमाचल विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
संजौली। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गवर्नमेंट कॉलेज संजौली में 4 नवंबर से शुरू हुए चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव (समूह 2...











