शिमला: टिकट न मिलने के कारण भाजपा से नाराज होकर निर्दलीय उपचुनाव लड़ने वाले चेतन बरागटा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के एक बड़े नेता ने सोची-समझी रणनीति के तहत अंतिम समय में वोट कांग्रेस की ओर शिफ्ट करवाए। बरागटा ने कहा कि इसके पूरे तथ्य उनके पास मौजूद हैं। कहा कि भाजपा ने सिर्फ उन्हें रोकने के लिए उपचुनाव लड़ा। चेतन बरागटा हाटकोटी में जुब्बल जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। चेतन ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में 90 के दशक में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध भी चुनाव लड़ा। उस समय भी भाजपा को 14 प्रतिशत से अधिक मत मिले। इस बार भाजपा मात्र चार प्रतिशत वोट बैंक पर सिमट गई है। इससे साफ होता है कि भाजपा के बड़े नेता ने मुझे रोकने के लिए कांग्रेस को वोट शिफ्ट करवाया है। कहा कि विधायक बनने के बाद अब रोहित ठाकुर 2022 के चुनावों की चिंता कर रहे हैं, जबकि विधायक को वर्तमान में किए जाने वाले कार्यों की चिंता करनी चाहिए। उपचुनाव में जो दृष्टि पत्र रोहित ठाकुर ने जनता के बीच रखा है, वह उसे पूरा करें। एक साल का अपना रिपोर्ट कार्ड 2022 के चुनाव में जनता के बीच में रखें। उसके बाद जनता तय करेगी। उन्होंने समर्थन देने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कहा कि हमेशा लोगों के बीच रहकर उनके लिए कार्य करते रहेंगे।
Shoolini University
Latest article
हरित सवारी से डीजल बसों की अपेक्षा निगम को 24 दिन में 19,31,955 रुपए...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से प्रदेश में स्वच्छ और हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने...
बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के लोअर भदसाली स्थित बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास के...
“नशामुक्त भारत मोदी की गारंटी”—पंजाब पहुंचे जयराम ठाकुर, नशे के खिलाफ जनभागीदारी का किया...
,आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नंगल/श्री आनंदपुर साहिब/गढ़शंकर । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पंजाब के दौरे पर रहे। इस दौरान वह नंगल, श्री...











