जिला किन्नौर में पंचायत चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

0
6

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रिकांगपिओं । खंड विकास अधिकारी कल्पा एवं रिटर्निंग अधिकारी हिमांशी शर्मा ने  यहां बताया कि पंचायती राज चुनावों में कल्पा खंड की 26 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करवाने के लिए 53 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

 

 

सहायक निर्वाचन अधिकारी निचार श्री नारायण चौहान ने बताया कि विकास खंड निचार की 27 पंचायतों में मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए 49 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

 

 

खंड विकास अधिकारी पूह इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विकास खंड पूह की 27 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करवाने के लिए 31 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

 

इससे पूर्व, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए तैनात मतदान कर्मियों से पारदर्शी, निर्भीक एवं निष्पक्ष ढंग से कार्य करने का आह्वान किया ताकि सशक्त ग्रामीण लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके।