चंबा: जिला चंबा के चुराह क्षेत्र में गत रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चांजू में हुए इस हादसे में एक एसयूवी महिंद्रा गाड़ी नंबर एचपी 44- 5152 दुर्घटना का शिकार हो गई। वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह चारों अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए आए हुए थे। रात के समय वाहन चला रहे चालक द्वारा गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो देने के कारण वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सवार राहुल की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य 4 व्यक्तियों को तीसा नागरिक हस्पताल में प्राथमिकी देने के उपरांत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।
Shoolini University
Latest article
14 साल की कामयाबी का जश्न, एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में शिक्षकों को मिला सम्मान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । एपीजी शिमला विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपने 14वें स्थापना दिवस के साथ शिक्षक दिवस भी उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण...
हृदय चिकित्सा में बड़ी कामयाबी: IGIMS पटना ने सफलतापूर्वक की पहली TAVI प्रक्रिया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
पटना/ शिमला। गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS), पटना ने अपना पहला ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (TAVI) प्रोसीजर सफलतापूर्वक किया है, जो...
जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर देश को बांटने की राजनीति स्वीकार्य नहीं,...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को शिमला के बालूगंज चौक पर स्थानीय लोगों एवं भाजपा...











