धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: मुकेश अग्निहोत्री ने पंडोगा रोपवे परियोजना की घोषणा

0
57

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

ऊना । मुकेश अग्निहोत्री ने जखेवाल में संत बाबा श्री ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने पूज्य संत श्री अनूप जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि संत ढांगू वाले महाराज जी का जीवन जनसेवा, शिक्षा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा, जो समाज के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है।

 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हरोली क्षेत्र में मंदिरों के निर्माण और सुविधाओं के विस्तार पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें ईसपुर स्थित शीतला माता मंदिर का भव्य निर्माण भी शामिल है।

 

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंडोगा में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे परियोजना विकसित की जाएगी। यह रोपवे वनखंडी के पास रेस्ट हाउस से वनखंडी माता मंदिर तक बनेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल-पंजाब सीमा क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को नई दिशा देगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए अवसर पैदा करेगी।
📌
#UnaNews #HimachalNews #MukeshAgnihotri #ReligiousTourism #HimachalPradesh #BreakingNews #Development #RopewayProject #Haroli #TourismBoost #LocalNews #HPUpdates #SpiritualIndia #Infrastructure