पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार,भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते एंटी करप्शन ब्रांच ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब की वर्तमान आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंगला के खिलाफ पहले भ्रष्टाचार के आरोप हैं जिसके चलते मंगलवार को एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप है, बताया जा रहा है कि सिंगला ने अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग रखी थी। और शिकायत के बाद सिंगला पर बड़ी कार्यवाही को पंजाब सरकार की ओर से अंजाम दिया गया है।

Ads

पहले आरोप और फिर गिरफ्तारी के बाद थोड़ी देर पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सिंगला को अपने मंत्री से भी बर्खास्त कर दिया है

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंगला के खिलाफ कार्यवाही ऐतिहासिक बताया है उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में दूसरी बार है जब एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर की कड़ी कार्यवाही की। भगवंत मान ने कहा कि एक पर्सेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जबतक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माँ के बेटे है और भगवंत मान जैसे सिपाही, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ महायुध जारी रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था को भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं, एक पर्सेंट भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं।

साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में किया था बर्खास्त, आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है