रामपुर बुशहर: शिमला जिला के रामपुर के समीप सफ़ेद ढांक नामक स्थान में टिप्पर ने बाइक को जोरदार टककर मारी। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। ग़ुस्साये लोगो ने नेशनल हाइवे किया है तीन घंटे से जाम। पुलिस पर टिप्पर चालक को बचाने का भी दुर्घटना में मारे गए युवको के परिजनों ने लगाया है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह रामपुर के समीप टिपर नंबर एचपी 95-8200 ने मोटरसाइकिल नंबर एचपी06 ए-7848 को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना एचपी 95-8200 टिपर चालक देवी राम पुत्र कुमत राम विला के तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। .उधर पुलिस पर टिप्पर चालक को बचाने व परिजनों को समय पर सूचित न करने का आरोप लगाते हुए मृतकों के रिश्तेदारों ने शवों को लेने से इंकार किया और महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी के समीप नेशनल हाइवे जाम किया है। वे मांग कर रहे है जब तक उच्च प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते जाम नहीं खोलेंगे . उन्होंने बताया की रामपुर आस सीसीटीवी कैमरे तक नहीं जिस से वास्तविकता पता चले। इस दुर्घटना की सुचना पुलिस को सेंकी गुप्ता ने दी और बताया कि जब वह सफेद ढाका के पास अपनी कार से रामपुर जा रहे थे। तभी एक तभी एक टिपर नंबर एचपी 95-8200 ने मोटरसाइकिल नंबर एचपी06 ए-7848 को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतकों में मकैनिक विनोद पुत्र जियालाल निवासी चौरा जिला किन्नौर उम्र 28 वर्ष, राहुल पुत्र रमेश सैनी उम्र 20 वर्ष कोटला ज्यूरी निवासी जिला शिमला, अनित पुत्र राजपाल रुपी जिला किन्नौर निवासी उम्र 20 वर्ष ,शामिल है।
Shoolini University
Latest article
14 साल की कामयाबी का जश्न, एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में शिक्षकों को मिला सम्मान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । एपीजी शिमला विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपने 14वें स्थापना दिवस के साथ शिक्षक दिवस भी उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण...
हृदय चिकित्सा में बड़ी कामयाबी: IGIMS पटना ने सफलतापूर्वक की पहली TAVI प्रक्रिया
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
पटना/ शिमला। गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS), पटना ने अपना पहला ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (TAVI) प्रोसीजर सफलतापूर्वक किया है, जो...
जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर देश को बांटने की राजनीति स्वीकार्य नहीं,...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को शिमला के बालूगंज चौक पर स्थानीय लोगों एवं भाजपा...











