राहत: राशन डिपुओं में अब टाटा और डाबर के भी मिलेंगे उत्पाद  

राशन डिपुओं में सस्ती दरों पर टाटा और डाबर के उत्पाद भी मिलेंगे
राशन डिपुओं में सस्ती दरों पर टाटा और डाबर के उत्पाद भी मिलेंगे

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को बाजार से सस्ती दरों पर टाटा और डाबर के उत्पाद भी मिलेंगे। इनमें दंतमंजन, सोयाबीन ऑयल, नमक, शहद, ग्लूकोज, चाय पत्ती, दालें, च्यवप्राश, शेंपू, आटा, सूजी, सरसों तेल, बादाम तेल समेत अन्य सामान भी उपलब्ध होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़े:- हिमाचल में आठ एचएएस अधिकारियों के तबादले, नोटिफिकेशन जारी 

 

सोलन जिले के गोदामों में कंपनियों ने खेप भी भेजनी शुरू कर दी है। इससे लोगों को अगस्त माह में राशन डिपुओं में सस्ते राशन के साथ डाबर और टाटा के उत्पाद भी मिलेंगे। अभी तक डिपुओं में नामी कंपनियों के उत्पाद नहीं मिलते थे।