छौहारा पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे घोषित, कई सीटों पर कांटे की टक्कर

0
1

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहड़ू । पंचायत समिति छौहारा के सभी 15 वार्डों की मतगणना सम्पन्न हुई वार्ड 1 (खाबल) से कपिल देव को 1000, राज किरण को 712, राजेश कुमार को 603 तथा कुलदीप को 602 मत पड़े। कपिल देव 288 मतों से विजयी रहे।

 

वार्ड 2 (तांगणु-जांगलिख) से बिनता देवी को 1120 तथा सुमन लता को 1040 मत पड़े। बिनता देवी 80 मतों से विजयी हुई।वार्ड 3 (डोडरा) से वीणा देवी को 1003, अंबालिका को 556 तथा नितिका को 425 मत पड़े। वीणा देवी 447 मतों से विजयी हुई।

 

वार्ड 4 (क्वार) से रेनू को 824, रूबिना को 450, शिव देवी को 428 तथा अंजना को 294 वोट मिले। रेनू 374 मतों से विजयी रही।वार्ड 5 (खरशाली) से विद्या प्रकाश को 781, राम कृष्ण को 676 तथा विनोद कुमार को 526 मत पड़े। विद्या प्रकाश 105 मतों से विजयी हुए।
वार्ड 6 (खशाधार) से दलीप को 921, विनोद को 630 तथा राहुल को 426 वोट मिले। दलीप 291 मतों से विजयी हुए।

 

वार्ड 7 (ढाकगांव) से कमलेश कुमारी को 771, प्रीति देवी को 737, सुमित्रा को 576 तथा कलावती को 31 वोट पड़े। कमलेश कुमारी 34 मतों से विजेता बनी।
वार्ड 8 (गवास-डिसवानी) से राजपाल को 1084 तथा संदीप को 932 मत पड़े। राजपाल 152 मतों से विजेता बने।

 

वार्ड 9 (भटवाड़ी-झटवाड़ी) से पप्पू को 480, अनिल कुमार को 360, सर्फू मल को 276, निहाल चंद को 121, राजेश कुमार को 107, जय चंद को 89 तथा मोहन लाल को 85 मत मिले। पप्पू 120 मतों से विजयी हुए।

 

वार्ड 10 (जांगला) से डिंपल को 930, प्रीया को 841 तथा भारती को 746 वोट मिले। डिंपल 89 मतों से विजयी हुई।वार्ड 11 (भंफड़) से निशा को 1226, सुशीला को 304 तथा सुरेशा को 272 मत पड़े। निशा 922 मतों से विजेता बनी।

 

वार्ड 12 (टोड़सा) से उत्तम सिंह को 1497, ईश्वर देव को 476, अनित कुमार को 402 तथा राकेश को 222 मत प्राप्त हुए। उत्तम सिंह 1021 मतों से विजयी हुए।
वार्ड 13 (बनोटी-सारीबासा) से पूनम कुमारी को 1248 तथा रिंकी देवी को 1216 मत पड़े। पूनम कुमारी 32 मतों से विजयी रही।

 

वार्ड 14 (रोहल) से निवेदिका को 917, संधीरा को 806 तथा सरीता को 490 वोट मिले। निवेदिका 111 मतों से विजेता बनी।वार्ड 15 (आंध्रा-धगोली) से बालक राज को 741, दीप चंद को 734 तथा गिरधारी लाल को 528 मत पड़े। बालक राज 7 मतों से विजेता रहे।