रोटरी क्लब धर्मशाला अंगहीन लोगों को देगा निशुल्क कृतिमिक इलेक्ट्रॉनिक हाथ

धर्मशाला: रोटरी क्लब धर्मशाला रोटेरियन बी एस परमार ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि रोटरी क्लब द्वारासमय समय पर अंगहीन लोगों को कृतिमिक अंग मुहैया करवाए जाते हैं। गत दिनों कृतिमिक अंगों पर 50 लाख रुपये खर्च किये गए थे। रेड क्रॉस व जिला प्रशासन से सहयोग ले रहे हैं। कृतिमिक हाथ 6 अप्रेल को दिए जाएंगे। जिसलि बाजू कोहनी से चार इन नीचे कटी है ये उसके लिए सुविधा दायक होगा। ये हाथ अमेरिका से मंगवाएं गए हैं। हमारा टारगेट 100 लोगोँ को कृतिमिक हाथ देने का है। जिसके हाथ नही है वे कृतिमिक हाथ ले सकता है। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि जिन लोगों के हाथ नही है वे इस सुविधा का लाभ उठा सके।

Ads

उन्होंने कहा कि कृतिमिक हाथ निशुल्क वितरित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कृतिमिक हाथ इलेक्ट्रॉनिक होगा जिसकी मदद से लिखा जा सकता है , खाना खाया जा सकता है, मोटर साइकिल तक चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भले ही ये हाथ कृतिमिक होगा, लेकिन जिस व्यक्ति का हाथ नही इसे लगाने के बाद उसे इस बात का एहसास काफी कम होगा कि उसका हाथ नही है। जोधमल सराएँ में 6 अप्रेल को एक शिविर के दौरान दिए जाएंगे। कृतिमिक हाथ के लिए अंगहीन व्यक्ति रोटरी क्लब से सम्पर्क कर सकता है।
इस मौके पर अजय शर्मा सचिव, विजय शर्मा प्रोजेक्ट सचिव, राकेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष, राजेश शर्मा जोनल चेयरमेन, हरीसिंह ओ संग्राम गुलेरिया उपस्थित थे।