आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमल। राजधानी शिमला में 22 वर्षीय की एक लड़की क लाश अपने कमरे में फंदे से झूलती मिली है। लड़की शिमला में ब्यूटी पॉर्लर में जॉब करती थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शिमला के कसुम्पटी स्थित अपने घर पर अकेली थी। पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया। लड़की कुल्लू के दलाश की रहने वाली थी।
ASP रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना मिली औऱ जानकारी के मुताबिक मृतिका पंथाघाटी स्थित ब्यूटी पार्लर में कार्य करती थी जब मृतिका ब्यूटी पॉर्लर नहीं आई तो उसके साथ काम करने वाली महिला कर्मी उसके कमरे गई। दरवाजा खोला गया तो देखा की वह कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन उसे फंदे से उतारा गया और साथ लगते तेंजिंग अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कुल्लु के दलाश के रहने वाली है। शव को पॉर्स्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। घटना स्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नही मिला है।