शिमला में बरसात में दिए जख्मों की भरपाई करने में जुटा नगर निगम , शहर में पौधरोपण अभियान किया शुरू

बरसात में गिरे है एक हजार पेड़, पांच हजार पेड़ लगाने का नगर निगम ने रखा लक्ष्य

0
5
सुरेंद्र चौहान महापौर नगर निगम
सुरेंद्र चौहान महापौर नगर निगम

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला । पहाड़ों की रानी शिमला में बरसात में इस बार गहरे जख्म दिए हैं शहर में लैंडस्लाइड से भारी नुकसान हुआ है वही जगह-जगह बेश कीमती देवदार के पेड़ भी गिरे हैं शहर में करीब 1000 से ज्यादा पेड़ इस बार बरसात में गिर गए हैं ओर सैकड़ो खतरनाक पेड़ भी काटे गए है।

 

वही इसकी भरपाई के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है नगर निगम शहर में 5000 पौधे लगाने जा रहा है और इसके लिए पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है वीरवार को मशोबरा वार्ड में नगर निगम द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान डिप्टी मेयर उमा कौशल नगर निगम के आयुक्त सहित पार्षदों  और सेंट बीएड कॉलेज के छात्राओं ने पौधा रोपण किया गया। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान इन पेड़ों की देखरेख करने के भी निर्देश जारी किए।

 

नगर निगम  के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बरसात में इस बार शिमला शहर में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है खासकर देवदार के पेड़ 1000 से ज्यादा गिरे हैं और शहर में खतरनाक पेड़ों को भी काटा गया है ऐसे में इसकी भरपाई के लिए शिमला शहर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और शहर में 5000 से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि जो पेड़ गिरे हैं उसकी भरपाई हो सके।

वही मशोबरा वार्ड की पार्षद विशाखा मोदी ने कहा कि मशोबरा में काफी  जगह खाली पड़ी है और यहां पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सेंट बीएड  कॉलेज की छात्राओं के अलावा स्थानीय छात्र नगर निगम के महापौर आयुक्त सहित पार्षदो ने यहां पर करीब 150 पौधे लगाए हैं उन्होंने कहा कि इन पौधों की देखरेख भी की जाएगी।