गुमशुदा: जुब्बल के शुभम के बारे में सुराग देने वाले को शिमला पुलिस देगी एक लाख का इनाम

देहा से रहस्मयी परिस्थिति में गायब हुए शुभम को तलाशने के लिए शिमला पुलिस की एसआईटी रही नाकाम

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।  जुब्बल के शुभम को ढूंढ निकलने वाले या उसके बारे में कोई भी जानकारी पुलिस को देने पर अब शिमला पुलिस एक लाख का इनाम देगी। हर तरफ से नाकाम होने के बाद शिमला पुलिस ने अब लापता शुभम के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ये आखिरी दांव चलाया है। रोहड़ू के रहने वाला शुभम Aथ महीने पहले देहा के पास से रहस्मयी परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसका आज तक कोई पता नही चल सका है।
23 साल के शुभम को ढूंढने के लिए शिमला पुलिस ने एएसपी प्रवीर ठाकुर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था। लेकिन घटना किनाथ महीने बीत जाने के बावजूद आज तके।शुभम का कोई सुराग पुलिस या किसी और को नही लग सका है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: एक दिन में 109 संक्रमित मामलों के साथ दूसरी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज, इससे पहले 20 जुलाई को आए थे रिकॉर्ड 110 मामले
ऐसे में अब पुलिस ने लापता शुभम की खोज के लिए एक लाख इनाम देने की घोषणा की है। शिमला पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर शुभम की फ़ोटो के साथ ऐलान किया है कि उस तक।पहुंचने वाली किसी भी तरह की विश्वसनीय जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। जानकारी देने वाले का नाम और पता भी गुप्त रखा जाएगा।
कोई भी व्यक्ति शुभम के बारे में किसी भी तरफ की जानकारी  पुलिस  के 889472801 और 01772812344 नंबरों पर फ़ोन करके दे सकता है।
बता दें कि 23 साल के शुभम जुब्बल के लबरोट गांव का रहने वाला है। शुभम  पिछले आठ माह से लापता है। शुरूआत में ठियोग के डीएसपी के नेतृत्व में शुभम की तलाश में जुटी, लेकिन कामयाबी न मिलने पर जिम्मा विशेष जांच दल यानी एसआईटी को सौंपा गया। एसआई ने ठियोग से सटे देहा के उस जंगल की भी खाक छानी, जहां से शुभम गायब हुआ था, पुलिस जवानों और खोजी कुत्तों ने धार जंगल के चप्पे-चप्पे की खोजबीन की, लेकिन शुभम का कोई सुराग तक नहीं मिला।
एसआईटी ने शुभम के आखिरी वक्त तक साथ रहे उसके दोस्त पुनीत को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ भी की, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई। कुल मिलाकर गुमशुदगी का मामला एसआईटी व लोगों के लिए पहेली बन कर रह गया है। अब शिमला पुलिस को शुभम मामले में एकमात्र सहारा उसकी घोषित की गई इनाम की राशि है।
 

Ads