शिमला: विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है शिमला शहरी से कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनारथा ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। हरीश जनारथा बुधवार को शिमला के अनाडेल में प्रचार करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने वहां पर कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही बाजार में प्रचार किया और लोगों से सहयोग की अपील भी की साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पिछले 15 सालों से शिमला शहरी से सत्ता से बाहर है और जो ग्रहण लगा है इस बार उसे तोड़ा जाएगा और शहर की जनता उन्हें जीताकर विधानसभा भेजेगी। उन्होंने कहा कि वे शिमला शहर के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं और उनका पूरा जीवन यही गुजरा है और शहर के समस्याओं से वो पूरी तरह से वाकिफ है शहर में कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर एंबुलेंस सड़क नहीं है। शहर में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है जिसे दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा और इसके लिए बाकायदा प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा पानी की समस्या भी काफी ज्यादा है और इसका भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शिमला शहर के लिए काफी ज्यादा पैसा मिला है लेकिन पॉलिंग ना होने के चलते पूरा पैसा बर्बाद किया गया जिस तरह से शिमला शहर में काम होना चाहिए था वह नहीं हुआ जबकि शहर के वार्डो में काम लोगों की राय लेने के बाद किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार ने केवल डंगे लगाए है।
Shoolini University
Latest article
खनेरी नर्सिंग हॉस्टल में टीबी को लेकर फैल रही जानकारी भ्रामक, केवल 2 छात्राएं...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान (MGMSC), खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया...
रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम, मृतकों...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेमशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय...
इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल...











