
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।कोविड .19 की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए और हेल्थ केयर सेक्टर का स्पोर्ट करने के लिए स्किल इंडिया ने आज छ नए कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स कार्यक्रम की शुरुआत की। इनके जरिए देश भर में एक लाख से अधिक कोविड योद्धाओं की स्किलिंग और अपस्किलिंग की जाएगी। स्किलिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग पहल के माध्यम से नौकरी करने के लिए तैयार एक सक्रिय कार्यबल बनाकर कोविड.19 से लड़ाई में रणनीतिक और तत्काल सहायता में एक नई दिशा प्रदान की जा सकेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड.19 से लड़ने के लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित और प्रासंगिक भूमिकाओं में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों की स्किलिंग और अपस्किलिंग करना है।
पहचान किए गए नए जॉब रोल्स में बेसिक केयर सपोर्ट, इमरजेंसी केयर सपोर्ट, एडवांस केयर सपोर्ट, सैंपल कलेक्शन सपोर्ट, होम केयर सपोर्ट, मेडिकल इक्विपमेंट सपोर्ट शामिल हैं। इस कार्यक्रम में एक शार्ट-टर्म प्रशिक्षण शामिल होगा। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, डायग्नॉस्टिक सुविधाओं, सैम्पल कलेक्शन सेंटर्स आदि जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं में 3 महीने की ऑन द जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी। ये छह कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल ने कम से कम समय में विकसित किए हैं जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवर शामिल हैं और ये स्किल रेग्युलेटर अर्थात् (NCVET )द्वारा अनुमोदित है।
शुरुआत में एमएसडीई ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण संस्थानों में शुरु करने का निर्णय लिया है और जल्द ही 1 लाख प्रोफेशनल्स विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं पर ऑन द जॉब ट्रेनिंग के लिए उपलब्ध होंगे। राज्यों से प्राप्त मांग के आधार पर राज्यों में कोविड दिशा.निर्देशों का पालन करते हुए ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षणों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उम्मीदवारों को में देश हेल्थकेयर सिस्टम में प्रोफेशनल्स की तत्काल आवश्यकता का सपोर्ट करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री, डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण में विशिष्ट गुणवत्ता लाने के लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने यह हस्तक्षेप किया है क्योंकि कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई में अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह हमारा प्रयास है कि देश में मौजूदा हेल्थकेयर सिस्टम को सपोर्ट दिया जाए जो अधिक से अधिक लोगों के जीवन को बचाने के लिए दिन.रात संघर्ष कर रहा है। हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि न केवल वर्तमान समय में बल्कि भविष्य में भी कोविड.19महामारी का सामना करने के लिए देश की सुरक्षा और बेहतर तरीके से करने के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा किया जाए।










