प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस पर काम करे रहे कर्मियों की दस दिन और बढ़ाई गई सेवाएं

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश में 108 और 102 नंबर एंबुलेंस पर सेवाएं दे रहे कर्मियों की सेवाएं 10 दिन और बढ़ाई गई हैं। कंपनी की ओर से 31 जुलाई तक इन एंबुलेंस कर्मियों की सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए थेए लेकिन अब कंपनी की ओर से इन कर्मियों के लिए 10 अगस्त तक सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Ads

यह भी पढ़ेंः- हिमाचल प्रदेश में छह अगस्त तक खूब बरसेंगे बादल,विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

जानकारी के अनुसार 108 नंबर एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर कंपनी कर्मियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से विवाद चला हुआ है। कंपनी की ओर से 25 जून को एंबुलेंस कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए कि 30 जून तक उनकी सेवाएं खत्म कर दी जाएंगीए लेकिन इसके बाद कंपनी की ओर से 30 जून से इन कर्मियों की सेवाएं बढ़ा दी गईं।
14 जुलाई को एक बार फिर कंपनी की ओर से दोबारा निर्देश दिए गए कि एंबुलेंस कर्मियों की सेवाएं 31 जुलाई तक ही जारी रहेंगी। अब इनकी सेवाएं 10 अगस्त तक सुचारू कर दी गई हैं। बता दें कि हिमाचल में 200 एंबुलेंस लोगों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। इनमें दो बाइक एंबुलेंस हैं। इस बारे में 108 एंबुलेंस स्टेट हैड मेहुल सुकुमारन ने कहा है कि एंबुलेंस कर्मियों की सेवाएं 10 दिन तक बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए कंपनी की ओर से बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं।