मन की बात” से देश को एक सूत्र में जोड़ रहे प्रधानमंत्री – कर्ण नंदा

0
4

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को सुनने के लिए शिमला के मिडिल बाजार स्थित दीपक भोजनालय (बूथ नंबर 44) में विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक Karan Nanda उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कर्ण नंदा ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से प्रधानमंत्री देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने का एक प्रभावी मंच बन चुका है।
उन्होंने बताया कि “मन की बात” के 133वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने विज्ञान और शांति का संदेश दिया।

 

 

एक ओर Gautama Buddha के विचारों को वैश्विक शांति के लिए आवश्यक बताया गया, वहीं दूसरी ओर Kalpakkam में स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की सफलता को भारत के परमाणु इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया गया।

 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत का सिविल न्यूक्लियर कार्यक्रम खेती, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही देश की पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक होने और पिछले एक वर्ष में लगभग 6 गीगावाट की वृद्धि का भी उल्लेख किया गया।

 

कर्ण नंदा ने कहा कि बुद्ध के शांति संदेश से लेकर आधुनिक तकनीक तक की यह यात्रा “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत करती है। उन्होंने यह भी बताया कि दीपक भोजनालय से प्रधानमंत्री का पुराना जुड़ाव रहा है।

 

अंत में उन्होंने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है, जिससे हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।