कोटखाई में कार हादसे में तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, भेजा आईजीएमसी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला।  कोटखाई में एक कार हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है जबकि एम व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम साढ़े चार बजे कोटखाई में एक आल्टो कार न HP09C-4931 गलेंया चौगान सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट की उपभोक्ताओं को राहत देने की कवायद: सीवरेज शुल्क अब 50 से घटाकर किया 30 प्रतिशत,  बढ़ेगी  छात्रों के लिए वितीय राशि

हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर  रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान देवराज पुत्र बालक राम गांव धार डॉ नगान तहसील कोटखाई जिला शिमला उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

जबकि मृतक महिलाओं की पहचान बिमला देवी (39) पत्नी देवराज पता उपरोक्त,  ईश्वरी देवी (45) पत्नी शालीग राम गांव पुजेली डा कलबोग तहसील कोटखाई जिला शिमला और
सोधा देवी (78) पत्नी भगत राम गांव सैंज डा गुम्मा तहसील कोटखाई जिला शिमला के तौर पर हुई है।