विधानसभा अध्यक्ष से तिब्बती प्रतिनिधि की भेंट, “करुणा वर्ष” पर सौंपा पत्र

0
13

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । निर्वासित तिब्बती सरकार के “मुख्य प्रतिनिधि कार्यालय” के मुख्य प्रतिनिधि Lhakpa Tsering ने विधानसभा अध्यक्ष Kuldeep Singh Pathania से उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की।

 

इस दौरान उन्होंने परम पावन Dalai Lama की केन्द्रीय तिब्बती राहत समिति की ओर से एक पत्र प्रस्तुत किया। पत्र में दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के अवसर पर इस वर्ष को “करुणा वर्ष” के रूप में मनाने का उल्लेख किया गया।

 

साथ ही, पिछले 66 वर्षों से धर्मशाला में निवास के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार और यहां के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

 

इस अवसर पर दलाई लामा की नवीनतम पुस्तक “Voice for the Voiceless” (खामोश लोगों की ओर से) की प्रतियां सभी मंत्रियों और विधायकों को वितरित करने का आग्रह किया गया, जिन्हें आगामी सत्र में सदन में रखा जाएगा।
🖼️
तिब्बती प्रतिनिधि की भेंट
“करुणा वर्ष” पर पत्र सौंपा
📲
#DalaiLama #KarunaVarsh #TibetanGovernment #Shimla #KuldeepPathania #HimachalNews #Dharamshala #AdarshHimachal