खत्म हुआ हिमाचल का इंतजार: आज मिलेंगे प्रदेश को तीन मंत्री, नए मंत्रियों के साथ होगी कैबिनेट बैठक

राजभवन में सुबह सवा ग्यारह बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। प्रदेश का एक लंबा इंतजार खत्म हो गया है। कल सुबह हिमाचल को तीन नए मंत्री मिलने वाले हैं। वीरवार सुबह 1115 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा जिसमें तीन नए मंत्री शपथ लेंगे।

कल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। कल होने वाली बैठक नए मंत्रियों के साथ होगी जबकिं सरकार बनने के बाद ये पहली बैठक होगी जिसमें पूरा मंत्रिमंडल शामिल होगा।
नए मंत्रियों को स्वास्थ्य और ऊर्जा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पर्यटन, लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में से कुछ विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: सेब सीजन शुरू होने के बावजूद भी सड़कों की हालत बेहद खस्ता – मोहनलाल ब्राक्टा

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शाम छह बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होटल पीटर ऑफ में होगी। पुख्ता सूत्रों के अनुसार प्रदेश को कल तीन नए मंत्री मिलने वाले हैं। संभावित मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने शिमला बुला लिया है।

मुख्यमंत्री शाम को राजभवन भी जाबकर आये हैं। पहले ये समय सुबह 9.30 बजे बजे था लेकिन अब ये शपथ सुबह सवा ग्यारह बजे होगी।

बता दें कि मंत्रिमंडल में फिलहाल तीन पड़ खाली चल रहे हैं। इनमें विपिन परमार के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री का और अनिल शर्मा के मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद एक-एक पद खाली चल रहे थे। एक पद पहले से ही खाली है।