काजा में महिलाओं ने नहीं तोड़ा कोई कानून – राठौर

बोले.... भाजपा की दमनकारी नीतियों का डट कर किया जाएगा विरोध

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लाहुल स्पीति जिला के काजा उपमंडल में 200 महिलाओं पर बनाए गए पुलिस मामलों की आलोचना करते हुए कहा है कांग्रेस इन महिलाओं की कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। राठौर ने कहा है कि काजा में महिलाओं ने कोई कानून नही तोड़ा है।
 उन्होंने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए कानून की रक्षा की है। उन्होंने कहा है कि यह सब भाजपा मंत्री के इशारे पर एक बदले की कार्यवाही है। राठौर ने कहा है कि अगर सरकार ने इन महिलाओं पर बनाये गए मामलों को रद्द नही किया तो कांग्रेस इसके खिलाफ किसी भी आंदोलन से पीछे नही हटेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा की दमनकारी नीतियों का डट कर विरोध किया जाएगा।उन्होंने कहा है कि अगर सरकार ने उन पर बनाए गए मामलों को वापिस नही लिया तो कांग्रेस इन महिलाओं की कानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार है।

Ads