विधानसभा के बाहर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल:चौड़ा मैदान में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी

Youth Congress shouts outside the assembly

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला: हिमाचल विधानसभा के बाहर चौड़ा मैदान में सोमवार को युवा कांग्रेस (युकां) ने जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान प्रदेशभर से शिमला पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच चौड़ा मैदान में काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। युवा कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर विधानसभा की और बढ़ने की जिद पर अड़े रहें। पुलिस को मजबूरन प्रदर्शनकारियों पर लाठिया चलानी पड़ी। इससे कुछेक कार्यकर्ताओं को हल्की चौटें भी आई है। कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़़े भी फट गए।

 

पुलिस युवा कार्यकर्ताओं को काफी देर तक समझती रही और 20 मिनट तक बैरिकेड की मदद से प्रदर्शनकारियों को रोके रखा, लेकिन युवा कार्यकर्ता नहीं माने और सभी बैरिकेड हटाकर विधानसभा की और बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस को मजबूरन हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और तब जाकर युवा कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ जा सका। इस बीच युवा के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता चौड़ा मैदान से निकलकर विधानसभा तक पहुंचने में कामयाप रहें। हालांकि विधानसभा गेट के बाहर पुलिस ने इन्हें रोक दिया है।

 

युवा कार्यकर्ता अब विधानसभा के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर पुलिस ने फिर ले हल्की लाठिया भांजी और यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं को गाड़ी में भरकर पुलिस उठा ले गई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए और कुछ को हल्की चोटे भी आई है। एक कार्यकर्ता की टांग भी टूट गई है।

 

युवा ने इसलिए किया प्रदर्शन

युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की भर्तियों में भाई-भतीजवाद, ओल्ड पेंशन बहाली, आउटसोर्स भर्तियां बंद करने इत्यादि मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

 

कांग्रेस के बड़े नेता धरने में हुए शामिल

युवा के इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत पार्टी के अधिकतर विधायक शामिल हुए। सभी कांग्रेस नेताओं ने जयराम सरकार पर हर मोर्चे में विफल रहने का आरोप लगाया है।

 

कुलदीप राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जुझारू एवं संघर्षशील नौजवानों को टिकट देगी। नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में चाहे जो मर्जी आ जाए, हिमाचल में नवंबर में जयराम सरकार का जाना निश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरशाहों के दबाव में काम करती है।