आदर्श हिमाचल ब्यूरों
धर्मशाला ।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 720 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि:मेटेनरे लिमिटेड, डमटाल (इंदौरा) द्वारा 20 पद (पुरुष)योग्यता: आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन) या डिप्लोमा आयु: 18 से 30 वर्ष वेतन: ₹13,000 से ₹15,000 प्रतिमाह
साक्षात्कार:
23 मार्च: उप रोजगार कार्यालय, नूरपुर
24 मार्च: उप रोजगार कार्यालय, इंदौरा (सुबह 10 बजे)
एएलपी निशिकावा, लालडू (चंडीगढ़) द्वारा 500 पद (पुरुष)
योग्यता: 10वीं / 12वीं / आईटीआई (सभी ट्रेड्स)
आयु: 18 से 30 वर्ष
वेतन: ₹18,759 + बोनस व अन्य सुविधाएं
साक्षात्कार:
23 मार्च: उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर
24 मार्च: उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां
25 मार्च: जिला रोजगार कार्यालय, धर्मशाला (सुबह 10 बजे)
अह्येस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बावल (हरियाणा) द्वारा 200 पद (लाइन ऑपरेटर, केवल पुरुष)
योग्यता: 10वीं / 12वीं / आईटीआई / डिप्लोमा
आयु: 18 से 35 वर्ष
वेतन: ₹13,339 से ₹19,000 प्रतिमाह
साक्षात्कार:
23 मार्च: उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर
24 मार्च: उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां
25 मार्च: जिला रोजगार कार्यालय, धर्मशाला (सुबह 10 बजे)
महत्वपूर्ण निर्देश:
अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अपने साथ निम्न दस्तावेज अवश्य लाएं:
दो पासपोर्ट साइज फोटो
हिमाचली प्रमाण पत्र
मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
बायोडाटा की प्रति
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर है, इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर समय पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग लें ।











