आचार संहिता की वज़ह से लटकी पपलोग पुल की मुरम्मत या नया पुल बनाने की प्रारंभिक योजना।

0
9

 

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सरकाघाट । पपलोग पुल की मुरम्मत का कार्य, आचार संहिता की वज़ह से लटक गया है। सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व प्रत्याशी रमेश चन्द भारद्वाज तथा अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग धर्मपुर के बीच फोन पर हुई बात चीत के मुताबिक, पहले द्वारा कॉल किए टेंडर पर पर किसी ने भी भाग नहीं लिया तथा हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की वज़ह से अगले 15 दिन तक, दोबारा से पुल की मुरम्मत के लिए टेंडर कॉल नहीं किया जा सकता।

 

इसी मुद्दे को लेकर। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द भारद्वाज ने उपमंडल अधिकारी (ना०), सरकाघाट तथा धर्मपुर के मध्यम से राज्य चुनाव आयोग से, इस कार्य के लिए, लोक निर्माण विभाग द्वारा दोबारा से टेंडर कॉल करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। गौरतलब है, पपलोग पुल की नींव, वर्तमान पानी के तक से ऊपर दिख रही है। जिसकी जानकारी और शिकायत उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा लोक निर्माण विभाग को, ऑनलाइन तथा मीडिया के माध्यम से भी 14 फरवरी 2026 को दे दी थी।

 

 

उन्होंने आशंका जताई कि यदि पिछले वर्ष की तरह, कहीं इस बार भी, हिमाचल में ज़रूरत से ज्यादा बारिश होती है, तो ये पुल गिर भी सकता है। इसलिए इस पुल की मुरम्मत या इसके समांतर नए वैली पुल का निर्माण, बरसात से पहले करना, अति आवश्यक है, जिससे भविष्य में किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान न हो। निरंकारी सत्संग भवन पपलोग पुल की स्तिथि और नींव साफ़ देखी जा सकती है। विधायक धर्मपुर और सरकाघाट विधानसभा से आग्रह है कि वो कांफ्रेंस कॉल की व्यवस्था कर, सभी को समय पर प्राथमिकता के आधार पर, काम करने के,आवश्यक दिशा निर्देश दें।