आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । हिमालयन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल यूथ सोसायटी शिमला” के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी “शिमला क्रिकेट कार्निवल 2026” के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। यह भव्य क्रिकेट कार्निवल 1 जून से 13 जून 2026 तक पुलिस ग्राउंड भराड़ी, शिमला में आयोजित किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह आयोजन केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि “चिट्टा मुक्त शिमला” और “पर्यावरण संरक्षण” जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्यों को समर्पित एक जन-जागरूकता अभियान भी है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 13 जून को होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी, शिमला क्रिकेट कार्निवल के चेयरमैन मनोज चौहान तथा अध्यक्ष विरेंद्र बॉश्टू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्निवल की मुख्य विशेषताओं में “नशा छोड़ो, खेल खेलो” अभियान, नगर निगम के 34 वार्डों के 1000 से अधिक युवाओं की भागीदारी, “हर डॉट बॉल – एक पेड़” पर्यावरण अभियान तथा पहली बार फ्लडलाइट्स के बीच डे-नाइट क्रिकेट मैचों का आयोजन शामिल है।
सोसायटी ने इस क्रिकेट कार्निवल को अपने दिवंगत साथियों संजीव ठाकुर, अमित ठाकुर, नीरज ठाकुर और अविनाश नेगी को समर्पित किया है, जिनका निधन वर्ष 2023 में शिव बावड़ी आपदा के दौरान हुआ था।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और समाज में खेल भावना के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट
www.shimlacricketcarnival.com पर विजिट करें।
#ShimlaCricketCarnival2026 #ChittaMuktShimla #NashaMuktHimachal #SukhvinderSinghSukhu #YouthPower #HarDotBallEkPed #EnvironmentProtection #DayNightCricket #ShimlaNews #SportsForCause #AdarshHimachal











