संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने धूम से मनाया अपना 8वाँ वार्षिक समारोह  

0
4
संजीवनी सहारा समिति ने धूम से मनाया अपना आठवां वार्षिक समारोह
संजीवनी सहारा समिति ने धूम से मनाया अपना आठवां वार्षिक समारोह

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहडू ने अपना आठवां वार्षिक सम्मेलन सीमा के हरसुख रिजॉर्ट में धूमधाम से मनाया। इस सम्मेलन में संजीवनी सहारा समिति के कर्मठ कार्यकर्ता सुलक्षणा सूद, सुभाष सोनी व कुलदीप जमकेट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और समिति के लिए उनके अतुल्य योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने समिति के 8 वर्षों कार्यकाल पर प्रकाश डाला और कहा की संजीवनी की स्थापना वर्ष 2013 में 6 लोगों द्वारा की गई और इसमें आज 120 सदस्य है।

ये भी पढ़ें: https://www.aadarshhimachal.com/state-bank-khadapathar-branch-distributed-lpg-heaters-in-panchayat-school-and-phc/

सम्मेलन को संबोधित करते हुए करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि वर्ष 2020 में लॉक डाउन की स्थिति के दौरान संजीवनी ने अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए लोगों को घर घर जाकर राशन सामग्री वह करोना से बचने के उपाय बताएं। करतार सिंह कुल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि संजीवनी ने क्षेत्र में जितनी भी प्राकृतिक घटनाएं हुई है उनकी मदद की और भविष्य में भी सदैव लोगों की सेवा करने का आश्वासन दिया। इस सम्मेलन में आशा रिथवान, राजा मेहता, रीमा दुल्टा,रवि किमलाटा ,बलवंत भाऊटा ,सागर राठौर ने अपने विचार रखकर संजीवनी का मार्गदर्शन किया।