आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने जिला महिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की कार्यकारणी का विस्तार किया है। इसके तहत निशा ठाकुर, सुमित्रा आजाद, गीता राजटा, पवि़त्रा, शर्मिला नेगी , शकुंतला वर्मा, व कमला शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही सीमा शर्मा, सरोज शर्मा, रंजना कंवर, आशा वर्मा, रीटा भारद्वाज, निधि ठाकुर, मधु, उमा चंदेल, इंद्रा देवी, लाजवंति शर्मा, रंजना ठाकुर व फूलमती देवी को महासचिव, पूनम वर्मा, बबली कश्यप, लीला वर्मा, निशा ठाकुर, लीला कैंथला, कविता वर्मा व मोनिका ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया है। जिला महिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की अध्यक्ष विनिता वर्मा ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।