ऊना: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के देश की आजादी को लेकर दिए विवादित बयान पर चारो तरफ घमासान मचा हुआ है. शुक्रवार को ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के दियोली ग्राम पंचायत से बीडीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता अनिल डढवाल ने कंगना के खिलाफ एसपी ऊना को शिकायत पत्र सौंपा है और उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग उठाई है. पुलिस ने फिलहाल, शिकायत दर्ज की है. जानकारी के अनुसार, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर को भेजी गई शिकायत में अनिल डढवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें हाल ही में पद्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रणौत भारत को 1947 में मिली आज़ादी पर बोलती साफ सुनाई दे रही हैं कि “1947 में मिली आज़ादी भीख में मिली थी.” अनिल डढवाल ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत का ब्यान सुन पढ़कर मेरी राष्ट्र प्रेम की भावनाएं बेहद आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि सैनानियों के तप उनके बलिदानों, शहीदों की शहादतों के साथ साथ देश की संसद, देश के संविधान का जानबूझकर किसी मंशा के तहत अपमान किया है. उन्होंने पुलिस से कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत निवासी भांबला जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए. एसपी ऊना अर्जित सिंह ठाकुर ने बताया कि वाट्सअप के माध्यम से पुलिस को शिकायत मिली है, जिसे गगरेट पुलिस थाना में जांच के लिए भेजा गया है. कांग्रेस ने की निंदा हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला में प्रैस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कंगना का बयान राष्ट्र के खिलाफ है और यह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है. राठौर ने कहा कि शायद ये बयान देने के लिए ही कंगना को पद्मश्री दिया गया
Shoolini University
Latest article
व्यक्तित्व विकास और मानवीय क्षमता पर GDC ठियोग में विशेष कार्यशाला
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ठियोग । महाविद्यालय ठियोग में विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, मानवीय क्षमताओं की पहचान, करियर जागरूकता तथा भविष्य की आवश्यकताओं के...
सात वर्षीय याशाक भाटेरिया ने लॉजिकिड्स ओलंपियाड में हासिल की पांचवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला ।ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़, शिमला के कक्षा पहली के सात वर्षीय छात्र याशाक भाटेरिया ने लॉजिकिड्स ओलंपियाड 2025-26 के...
पीएमएफएमई योजना में हिमाचल प्रदेश द्वितीय रनर-अप, दो अधिकारियों को मिला सम्मान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नई दिल्ली/शिमला । भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 24-25 अगस्त को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित...











