कुल्लू: हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार भांग की खेती को लीगल करने जा रही है. इसके संकेत खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि भांग की खेती को कानूनी जामा पहना दिया जाए. CM ठाकुर ने कहा कि हम उतराखंड की पॉलिसी का अध्ययन कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि विदेशों में भांग की खेती से सैंकड़ो उत्पाद बन रहे हैं. उन्होंने कहाकि भांग की मेडिसन वैल्यू बहुत ज्यादा है. भांग के रेसे से पुले, रस्सी बनती है. भांग से विदेशों में सैंकड़ो तरह के उत्पाद तैयार होते हैं. ऐसे में चरस के लिए पाबंदी है लेकिन भांग की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है. सीएम जयराम ठाकुर आज मणिकर्ण घाटी के ऐतिहासिक लोकतंत्र मलाणा में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि भांग की खेती से बहुत सारी चीजें निकलती हैं जिससे पूराने समय में भांग के तेल को खाने के लिए उपयोग किया जाता था. उन्होंने कहाकि लोग घरों तेल से पकवान बनाते थे, जिससे स्थानीय बोली में मंगोहलू कहते हैं, जो भांग का बीज होता है. भांग से विदेशों में सैंकड़ो तरह के उत्पाद तैयार होते हैं ऐसे में चरस के लिए पाबंदी है लेकिन भांग की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है. ऐसे में सरकार भांग की खेती को लीगल करने के लिए उतराखंड की पॉलिसी का अध्ययन किया जा रहा है. उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार भांग की खेती को कंट्रोल वे में उत्पादन करने की दिशा में गम्भीरता से विचार कर रही है. उन्होंने कहाकि विदेशों मे भी भांग की खेती को कंट्रोल वे में होती है उसको लेकर एक टीम इसका अनालिसस कर रही है. उन्होंने कहाकि भांग की खेती को मेडिसन बैल्यू के लिए उपयोग करने से लोगो को इसका फायदा होगा
Shoolini University
Latest article
व्यक्तित्व विकास और मानवीय क्षमता पर GDC ठियोग में विशेष कार्यशाला
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ठियोग । महाविद्यालय ठियोग में विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, मानवीय क्षमताओं की पहचान, करियर जागरूकता तथा भविष्य की आवश्यकताओं के...
सात वर्षीय याशाक भाटेरिया ने लॉजिकिड्स ओलंपियाड में हासिल की पांचवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला ।ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़, शिमला के कक्षा पहली के सात वर्षीय छात्र याशाक भाटेरिया ने लॉजिकिड्स ओलंपियाड 2025-26 के...
पीएमएफएमई योजना में हिमाचल प्रदेश द्वितीय रनर-अप, दो अधिकारियों को मिला सम्मान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नई दिल्ली/शिमला । भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 24-25 अगस्त को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित...











