शिमला: ग्लोबल वार्मिंग और लगातार ऊर्जा स्त्रोतों के दोहन और कार्बन उत्सर्जन ने पूरे विश्व का भूगोल बदल दिया है और अब इस का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में इस बार कई वर्षों के तापमान का रिकॉर्ड टूटता नजर आया प्रदेश के सबसे ठंडी जिले लाहौल स्पीति के
केलांग में 10 अप्रैल 2022 यानी आज उच्चतम अधिकतम तापमान 19.8°C दर्ज किया गया। इससे पूर्व किस जिले में सर्वाधिक उच्चतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस 20 अप्रैल 2012 को दर्ज किया गया था जिसके बाद पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 अप्रैल को तापमान में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
पूरा उत्तर भारत इस वक्त गर्मी से बेहाल है तापमान में भारी उछाल देखने को मिला है जिससे पूरे उत्तर भारत क्षेत्र में गर्मी बढ़ गई है जिसने आम लोगों के जीवन पर भी खासा असर डाला है बात हिमाचल की करें तो यहां पर भी तापमान में आई इस बढ़ोतरी ने बागवान और किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है पिछले लंबे अरसे से बारिश की इंतजार करते बागवान किसान गर्मी के लगातार टूटते रिकार्डो से परेशान है।