सिरमौर: राजगढ सोलन सड़क पर सनौरा के पास रजाई बनाने वाले एक लघु उद्योग मे देर रात अचानक आग लगने से सारा समान जल कर राख हो गया । पुलिस चोकी प्रभारी यंशवंत नगर चेतन चौहान के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए सोलन से फायर बिग्रेड की टीम को बुलाया गया लेकिन उनके पहुंचने तक सब कुछ जल चुका था । जानकारी के अनुसार फिरोज नामक व्यक्ति यहा पिछले काफी समय से रजाई गददे बनाने का काम करता था और देर रात्रि इसके इस लघु उद्योग मे अचानक आग लग गई ।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है । आग मे इस लघु उद्योग के अंदर रखे सारे सामान में रजाई ,गददे,तकिये ,कच्चा माल , रूई ,कपडा सहित फ्रिज ,वांशिग मशीन ,किचन का सारा सामान भी जल कर राख हो गया ।कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । पुलिस ने भी मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है
Shoolini University
Latest article
एम्स बिलासपुर में विश्व मोटापा दिवस पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
बिलासपुर। World Obesity Day के अवसर पर All India Institute of Medical Sciences Bilaspur के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग तथा...
एम्स में विश्व श्रवण दिवस केआयोजन परबाल श्रवण संरक्षण पर विशेष बल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
बिलासपुर । विश्व श्रवण दिवस का आयोजन
बाल श्रवण संरक्षण पर विशेष बल
एम्स बिलासपुर में 3 मार्च 2026 को प्रथम तल, बी-ब्लॉक...
96वां दिन, अवैध ब्लास्टिंग व प्रशासनिक उदासीनता के विरुद्ध आक्रोश!
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन (संघोई धार) । सीमेंट उद्योग व माइनिंग प्रभावित मंच के नेतृत्व में जारी धरना आज 96वें दिन में प्रवेश कर...











