दिल्ली: आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल और नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंदर सिंह राणा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा ने दोनों कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत और साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके भाजपा में शामिल होने से संकेत स्पष्ट है कि कांग्रेस का कुनबा समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है और भाजपा को और मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्र के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के आशीर्वाद से देवभूमि हिमाचल में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी और हिमाचल में रिवाज बदलेगा।