कांग्रेस उपाध्यक्ष व मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान की माता के निधन पर प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया शोक व्यक्त

आदर्श हिमाचल ब्यूरो,

शिमला,: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवम मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
अपने शौक सन्देश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और शोकग्रस्त परिवार के सदस्यों को इस क्षति को सहन करने की ताकत दे।

Ads