आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पार्टी नेता अपनी बात अख़बारों के माध्यम से नही रखेगा और इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। उन्होंने कहा बीते कुछ अरसा से पार्टी नेता अखवारों के माध्यम से आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसे क़तई बर्दाश्त नही किया जाएगा कांग्रेस पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। सभी नेता निर्धारित लक्ष्मण रेखा के अंदर रहे, और भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमांड स्थिति पर नज़र बनाए हुए है, पार्टी में धड़ेबंदी के लिए कोई जगह नही होगी ।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा जोड़ने का रहा है और इस नीति पर ही काम होगा। पाटिल ने दलील दी कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है और लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। ख़ास तौर पर कोरोना काल में सरकार जनता की मदद करने में बिफल हो गई है।
यह भी पढ़ेः-वन मंत्री ने किया विज्ञान गृह लाॅग हट परिसर में देवदार के पौधों का रोपण
लोगों को सस्ता राशन ब बिजली देने के अधिकार छिने गए हैं, लोगों के ख़िलाफ़ हज़ारों मुक़दमे दर्ज हुए हैं यहाँ तक की कवाईली इलाक़े की महिलायें भी नही बक्शी गई हैं। हमारे नेताओं का प्रयास सरकार के ख़िलाफ़ ऐसी लड़ाई लड़ने का रहना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार चुनावी बायदे पूरे नही कर पाई है, राष्ट्रीय राजमार्ग बने नही, इन्वेस्टेर मीट काग़ज़ी है, और क़र्ज़ा बढ़ रहा है। इसलिए सब नेता अपनी ऊर्जा भाजपा के कुशासन के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करें और बाक़ी सब हाई कमांड पर छोड़ दें।
कुल्लू। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हरे-भरे जंगल हिमाचल प्रदेश की शान हैं और इनका संरक्षण और विस्तार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी रजनी ठाकुर के जन्म दिन के मौके पर मनाली के समीप वन विभाग के विज्ञान गृह लाॅग हट परिसर में देवदार के पौधों का रोपण किया।
यह भी पढ़ेः- प्रदेश सरकार ने आतिथ्य क्षेत्र में कार्यशील पूंजी ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना की आरंभ
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों तथा आम लोगों से अनौपचारिक वार्तालाप के दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी लोगों को अपने तथा अपने प्रियजनों के जन्मदिन, विवाह-शादी अथवा अन्य खुशी के मौकों जैसे बच्चे के जन्म पर यादगार स्वरूप पौधा लगाना चाहिए जो सदैव उस दिन की खुशी को ताजा करता रहेगा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जब भी पौधे का रोपण करें तो इसकी निरंतर देखभाल करते रहे ताकि पौधे की जीवंतता को सुनिश्चित बनाया जा सके।
वन मंत्री ने कहा कि वन हमारी अमूल्य संपदा है। इसका कोई विकल्प नहीं है। वनों से शुद्व हवा व साफ-सुथरा पर्यावरण मिलता है जो मनुष्य, वन्य प्राणियों व जीव जंतुओं सभी को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग इस वर्ष प्रदेश में लोगों की सहभागिता के साथ सवा करोड़ पौधों का रोपण करेगा। इसके लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि वनों को आग से बचाना जरूरी है। कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए वनों को आग के हवाले करने से गुरेज नहीं करते। ऐसा करना पाप है और कानूनन जुर्म भी। कहीं पर भी आग जैसी घटना का अंदेशा हो तो जल्द से वन विभाग को सूचित करें और स्थानीय लोगों को भी आग बुझाने के कार्य में जोड़ें, तभी हम अपने जंगलों को बचा पाएंगे।
शिमला। निदेशक पर्यटन और नागरिक उड्डयन यूनुस ने बताया कि राज्य में कोविड-19 महामारी के दौरान पर्यटन क्षेत्र को सुदृढ़ करने और राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने आतिथ्य क्षेत्र में कार्यशील पूंजी ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना आरंभ की है। यूनुस ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र की तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करने के लिए योजना को अधिसूचित किया है। अधिकतम 11 प्रतिशत प्रतिवर्ष के मासिक चक्रवृद्धि ब्याज पर ब्याज दरें निश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकृत पर्यटन इकाइयां इस योजना के लाभ 31 मार्च, 2021 तक योजना अधिसूचित होने की तिथि से उठा सकती है।
यह भी पढ़ेः- मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस को लेकर कल 11 बजे होगा ट्रायल
चंबा। आगामी 10 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की जाने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस के प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए 8 जुलाई को सुबह 11 बजे चंबा जिला में इसका ट्रायल किया जाएगा। उपायुक्त विवेक भाटिया ने चंबा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों के अलावा परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि उपनिदेशक, जिला पंचायत अधिकारी, जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक, जिला कल्याण अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंस करके कल होने वाले ट्रायल की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस को व्यवस्थित तरीके से संपन्न किए जाने के लिए अधिकारी अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 10 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न स्कीमों से जुड़े लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे।
शिमला। रोहडू विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व प्रत्याशी रही शशि बाला ने आज शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, जोकि रोहडू विधानसभा क्षेत्र से भमनोली गांव से संबंध रखते हैं, से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्य कृषि एवं भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रदेश सरकार के साथ-साथ सुरेश भारद्वाज का भी आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ेः- राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया प्रोफेसर संजीव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त
उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से शिमला जिला में महिला सशक्तिकरण को बल मिला एवं संगठन को भी मजबूती मिली है व महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से रोहडू क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी तथा जो दायित्व मुझे सौंपा गया है वे उसका जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करूंगी।
महिलाओं को संगठन में अग्रणी भूमिका निभाने व प्रोत्साहित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। रोहडू विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी शशि बाला ने रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोगों के अपार स्नेह तथा समर्थन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व महापौर कुसुम सदरेट, राज्य कृषि एवं भूमि विकास बैंक के निदेशक केशव चैहान, रोहडू मण्डलाध्यक्ष बलदेव रांटा, महामंत्री सुधीर चैहान, जिला अध्यक्ष रवि मेहता, मण्डलाध्यक्ष शिमला राजेश शारदा, पार्षद बृज सूद तथा सुशील चैहान के साथ-साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रोफेसर संजीव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संजीव शर्मा का गत दिवस देर शाम निधन हो गया था वह इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में रेडियोलाॅजी विभाग के प्रमुख पद पर कार्यरत थे। अपने शोक सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि प्रो. संजीव शर्मा एक योग्य चिकित्सक होने के साथ-साथ एक उदार व्यक्ति थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश ने एक समर्पित चिकित्सक खोया है।
शिमला। राजधानी शिमला के नागरिक सभा ने टूटू चौक व यादगार के पास नगर निगम द्वारा किये जा रहे दीवार व पार्किंग निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की है। नागरिक सभा ने मांग की है कि उक्त निर्माण के कारण जो टूटू की जनता पर खतरा मंडरा रहा है उसके लिए नगर निगम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए व बरसात के भारी समय में इन निर्माण कार्यों को शुरू करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ करनी चाहिए।
यह भी पढ़ेः- मुख्यमंत्री ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए इतने करोड़ रूपये की आधारशिला और उद्घाटन किए
मंडी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री ने 7.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सुंदरनगर-बीना सड़क, 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हराबाग में बागवानी विश्राम गृह, सुंदरनगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 3.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन के निर्माण और 22.24 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरनगर शहर की उठाऊ सिंचाई योजना, जिससे शहर के 11 वार्डों के 21 हजार लोग लाभान्वित होंगे की आधारशिला रखी।
यह भी पढ़ेः- युवा साहित्यकारों की रचनाओं को पुस्तक के रूप में किया जाएगा प्रकाशित सुनीला ठाकुर
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उभरती नवोदित प्रतिभाओं की रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य युवा साहित्यकारों को तलाशने और तराशने तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढ़ेः- हिमालय एनजीओ की ओर से संचालित केंद्र में आत्भनिर्भर बनाने की पहल
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू व लाहौल स्पीति के युवा साहित्यकारों से उनकी रचनाओं को प्राप्त करके पुस्तक में प्रकाशित करने के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए 16 से 30 वर्ष की आयु के नवोदित लेखकों व साहित्यकारों को अपनी रचनाएं आगामी 16 जुलाई तक जिला भाषा अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में प्र्रस्तुत करने को कहा है। प्रस्तुत की जाने वाली रचनाएं पहले किसी अखबार अथवा पत्रिका में प्रकाशित होनी चाहिए। आवेदक अच्छे स्तर की दो रचनाएं उनके कार्यालय में अथवा कार्यालय के ई.मेल dlokullu520@gmail.com पर भेज सकते हैं।