आदर्श हिमाचल ब्यूरो
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती से पांच किमी नीचे हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर का बॉर्डर क्षेत्र रहा।
यह भी पढ़ें: ठियोग में पुलिस ने खेतों से बरामद किए अफीम के सौ पौधे, मामला दर्ज
फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। डीसी चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिले में भूकंप के झटकों से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
चंबा जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
एचआरटीसी डिपो में चल रहे घोटाले की जांच में ऑडिटर निलंबित
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एचआरटीसी चंबा डिपो में चालक.परिचालकों के रात्रि भत्ते ओवर टाइम जांच मामले में अब ऑडिटर को सस्पेंड कर दिया गया है। 26 जून को जांच के लिए पहुंची टीमों को कोआर्डिनेट नहीं करने पर एचआरटीसी प्रबंधन चंबा ने सख्त कदम उठाया है। आरएम सुभाष ने बताया कि ऑडिटर को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कभी केजुअल लीव तो कभी मेडिकल लीव कार्यालय में भेज कर लंबे समय से छुट्टी पर चल रहा था।
मंडी पहुंचे विकास कार्यों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक अनिल शर्मा के बीच अनबन
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने मंडी आए सीएम जयराम ठाकुर और सदर विधायक अनिल शर्मा के बीच बैठक में तनातनी हो गई। बैठक में जिला के विधायकों और अधिाकारियों को विशेष से बुलाया गया था। अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की चर्चा करने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने विधायकों को अपनी बात रखने को कहा। जब बारी सदर विधायक अनिल शर्मा की आई तो उन्होंने मंडी शहर और इसके आसपास जारी विकास कार्यों पर सवाल उठा दिए। मुख्यतः सवाल वर्क इन प्रोग्रेस को लेकर उठाए गए।
यह भी पढ़ेंः- ठियोग में पुलिस ने खेतों से बरामद किए अफीम के सौ पौधे, मामला दर्ज
अनिल शर्मा ने कहा कि जिन योजनाओं के शिलान्यास सीएम जयराम ठाकुर ने रखे हैं उनके काम अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं और सभी योजनाओं के बारे में अधिकारी वर्क इन प्रोग्रेस का ही राग अलाप रहे हैं। वहीं उन्होंने सुकोड़ी पुल के पास बनने वाली पार्किंग का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया कि इसका निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस पर लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी ने जबाव दिया कि विकास कार्यों को लेकर पूरी गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्किंग वाले स्थान की अप्रूवल आने में देरी हुई लेकिन पिछले कल ही उसकी अप्रूवल आई है जिसके बाद अब कार्य शुरू कर दिया गया है।
वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि होने के नाते उनका भी यह फर्ज बनता है कि वह अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की तरफ ध्यान दें और जहां कोई अड़चनें आ रही हैं उन्हें दूर करने में विभाग की मदद करेंए तभी विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा। बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार करीब चार से पांच मिनट तक तनातनी वाला यह माहौल बना रहा और बाद में सीएम ने अलगे विषय की चर्चा शुरू की जिसके बाद माहौल शांत हो सका।
ज्ञात रहे कि अनिल शर्मा इसी सरकार में पहले मंत्री थे लेकिन लोकसभा चुनावों के दौरान उनके बेटे आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और अनिल शर्मा को मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा। मौजूदा समय में अनिल शर्मा भाजपा के विधायक जरूर हैं, लेकिन सिर्फ कहने मात्र के लिए। पार्टी ने उनसे अपना नाता पूरी तरह से तोड़ दिया है।
ठियोग में पुलिस ने खेतों से बरामद किए अफीम के सौ पौधे, मामला दर्ज
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
ठियोग। जिला के उपमंडल ठियोग में पुलिस ने एक खेत अफीम के सौ पौधे बरामद किए हैं। इन पौधों की बाकायदा खेती की जा रही थी। पुलिस ने धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार डाकघर महोग क तहत आने वाले गांव पटीनाल में एक व्यक्ति की खेतों में पुलिस को अफीम के सौ पौधे मिल हैं।
यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने जारी किए आदेश, जिला हमीरपुर में अब रात 9 से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू
हेड कॉन्स्टेबल सुदेश कुमार की शिकायत पर ठियोग में धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सुदेश कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि पटीनाल गांव के प्रताप सिंह पुत्र भगत राम खेत में अफीम के 100 पौधे लगाए थे। मामले की जांच में एएसआई पूरन कर रहे हैं।
उपायुक्त ने जारी किए आदेश, जिला हमीरपुर में अब रात 9 से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर लगाए गए रात के कर्फ्यू की अवधि अब हमीरपुर जिला में भी केवल आठ घंटे रहेगी। जिला दण्डाधिकारी हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। गत 24 मई,2020 को जारी निषेधात्मक आदेशों तथा इसके अनुवर्ती आदेशों को भी समस्त जिला के लिए अगले आदेशों तक बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः- हादसे: रोहड़ू में सड़क दुर्घटनाओं में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत
आदेश में कहा गया है कि जिला में अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक ही कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही पर पूर्णतया पाबंदी होगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में कोविड-19 से संबंधित अन्य आदेश यथावत रहेंगे। जिलाधीश ने लोगों से इन आदेशों का पालन करने तथा कोरोना संकट से निपटने में अपना सहयोग देने की अपील की है।
हादसे: रोहड़ू में सड़क दुर्घटनाओं में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के तहत दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की जान चली गई है। मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू उपमंडल के भमनोली डांक के पास एक ऑल्टो कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चला रहे पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार रात आठ बजे के करीब हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर तैनात रामपुर निवासी जय सिंह (36) ऑल्टो (एचपी 06ए 4280) में सवार होकर घर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: मंडी: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश
रोहड़ू-सरमकोट मार्ग पर भमनोली डांक के पास कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे का धमाका होते ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक कांस्टेबल दम तोड़ चुका था। मृतक जय सिंह साल 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे। साल 2008 से वह रोहड़ू थाने में सेवारत थे। वह अपने पीछे पत्नी और एक बच्चा छोड़ गए हैं। रोहड़ू के डीएसपी सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत आज परिजनों को सौंप दिया गया है।
जबकि दूसरी घटना में बालेरो नंबर एचपी -10 ए 4276 दो लोगों को ले जाते हुए कल रात क्रास्नोडार में खाई में गिर गया। स्थानीय निवासी तारादत्त शर्मा ने हादसे की जानकारी पुलस को दी। मौके पर पंहुचने पर दुर्घटाग्रस्त वाहन के पास एक व्यक्ति मृत पाया गया जबकि जबकि दूसरा (चालक) सड़क पर बैठा था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंशुल शर्मा पुत्र शेर शाह नंद निवासी च्यूनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए है, जबकि वीरवार को दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोह़ड़ू लाया गया है।
मंडी: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/मंडी। जिला मंडी में चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की विपाशा सदन मंडी में समीक्षा करते हुए आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को विकासात्मक परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि परियोजना लागत न बढ़े तथा लोगों को विकास योजनाओं का लाभ समय रहते मिल सके।
जय राम ठाकुर ने कहा कि मण्डी जिला में चार हजार करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, पर्यटन और अन्य विभागों के अन्तर्गत कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर में 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं, जिसमें एशियाई विकास बैंक द्वारा सहायता प्राप्त 41 करोड़ रुपये की सौन्दर्यीकरण परियोजनाएं, 83 करोड़ रुपये की पेयजल योजना, 69 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना, 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कें, भवन व पुल और 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विकटोरिया पुल का लोकार्पण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला के लिए लोक निर्माण विभाग के 1202 करोड़ रुपये की निर्माण लागत से निर्मित होने वाली 137 परियोजनाएं, जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 344 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 77 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि 54 पेयजल, सिंचाई, मल निकासी और बाढ़ से बचाव की परियोजनाओं के कार्य जिले में जल शक्ति विभाग के द्वारा किए जा रहे, जिसमें 1535 करोड़ रुपये का कुल निवेश होगा।
यह भी पढ़ें: शर्मसार! 28 साल के युवक ने किया 75 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार
जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में की गई किसी भी लापरवाही का कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं, जिन पर कार्य समाप्ति पर है उन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे उनका निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर किया जा सके। उन्हांेन कहा कि कोरोना महामारी ने विकास की गति को विपरित रूप से प्रभावित किया है। इसलिए परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को उनके विभागों को दिए गए धन का तय समय सीमा के भीतर उपयोग करने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस विषय में की गई किसी भी लापरवाही का कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने विभागों को प्रदान किए गए धन का समुचित उपयोग तथा शेष बचे हुए धन का प्रयोग करने पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मानसून का मौसम आने वाला है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को वर्षा से हुए नुकसान को कम करने के लिए समुचित एहतियाती उपाए करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने 5.61 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली और निर्मित हुई परियोजनाओं, जिसमें राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत 2.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जिला पंचायत स्रोत केन्द्र का लोकार्पण, कोषागार कार्यलय से सकोडी पुल के बीच 2.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बाईपास सड़क की आधारशिला तथा नई राहंे, नई मंजिलें योजना के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्रैकर्स हट की भी आधारशिला रखी।
इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है तथा इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को नगर परिषद् मण्डी की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने एचपी एसडीएमए कोविड-19 डिजास्टर रिसपाॅंस फंड के लिए 1.50 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कवंर, परिवहन व वन मंत्री गोविन्द ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक अनिल शर्मा, इन्द्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर और प्रकाश राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शर्मसार! 28 साल के युवक ने किया 75 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में 28 साल के युवक पर 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक फरार है। जानकारी के अनुसारए सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमण्डल के नोहराधार की यह घटना है 28 वर्षीय युवक के खिलाफ 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसारए उपमण्डल की एक महिला ने शिकायत सौंपी हैए जिसमें गाँव के एक 28 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगया है।
यह भी पढ़ेंः- बाबा रामदेव के समर्थन में आए शांता कुमार, आयुष मंत्री को पत्र लिख सारे मामले सम्मानपूर्वक वापिस लेने की अपील
पुलिस ने बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया हैं तथा ओरोपी को ढूढ़ने के लिए पुलिस ने टीमें भेज दी है। मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे गाँव का युवक बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला की बहू ने रात करीब 12 बजे सास के चीखने की आवाज सुनाई दी और अपने पति को जगाया और बाहर आए। जब उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला डरी हुई थी।
पीडि़ता ने इतना बताया कि युवक ने उसके साथ गलत काम किया और खिड़की से भाग गया। बाद में परिजन महिला को मेडिकल के लिए नौहराधार सीएचसी ले गए। वहीं डीएसपी अनिल धौलटा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 452, 354 व 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
राजधानी शिमला के टुटू रेलवे स्टेशन के पास जलीं दो गाड़ियां, पुलिस कर रही मामले की जांच
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। राजधानी में शिमला में एक और मामला गाड़ियों के जलने का मामला सामने आया है। यहां देर रात दो बजे के करीब टूटू रेलवे स्टेशन के पास 2 गाड़ियां जलने लगी। जानकारी के अनुसार एक वैगनार कार जोकि चंद्र सागर नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। यह कार रात को आग लगने के कारण जल गई और उसके साथ खड़ी दूसरी गाड़ी भी उसकी चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ेंः- एक सप्ताह में खोले जा सकते हैं हिमाचल के पर्यटन स्थल, विभाग के अधिकारियों को एसओपी बनाने के निर्देश : जयराम ठाकुर
दूसरी कार जिसका नंबर (HP-01A-2173) अल्टो जोकि दिनेश वर्मा नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















