Home Blog Page 2432

एक सप्ताह में खोले जा सकते हैं हिमाचल के पर्यटन स्थल, विभाग के अधिकारियों को एसओपी बनाने के निर्देश :  जयराम ठाकुर 

0
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी के विपाशा सदन में की प्रेस वार्ता
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी के विपाशा सदन में की प्रेस वार्ता

 कांग्रेस पर ली चुटकी, कोरोना काल में सरकार का सहयोग करने के बजाय आपस में उलझे हैं कांग्रेसी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
मंडी/शिमला। जिला मंडी में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मीडिया से रूबरू हुए। यहां उन्होंने हिमाचल के पर्यटन उद्योग को लेकर बड़ी बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक सप्ताह में प्रदेश में स्‍थल खोले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभाग के अधिकारियों को एक सप्‍ताह के अंदर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के निर्देश दिए गए हैं। केरल और गोवा में पर्यटन स्थलों को लेकर वहां की सरकार ने क्या एसओपी बनाए हैं, उसका अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। होटल व उद्योगों को कई प्रकार की रियायतें दी गई हैं। कोरोना काल में भी विकास कार्य प्रभावति न हों, इसके लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब सौ प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेंगी बसें, फिलहाल नही बढ़ेगा किराया

अटल रोहतांग टनल का कार्य अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के पहले सप्ताह में टनल का लोकार्पण करेंगे। इससे जनजातीय जिला लाहुल-स्‍पीति के साथ-साथ पांगी व लेह लद्दाख के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और सामरिक दृष्टि से भी देश मजबूत होगा।  उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान लागू कर्फ्यू में पत्रकारों पर दर्ज मामलों को जल्द वापिस लिया जाएगा। गृह विभाग को इसके लिए जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस में जारी घमासान पर चुटकी लेते हुए कहा कि संकट के इस दौर में सरकार का सहयोग करने की बजाय कांग्रेसी आपस में उलझे हुए हैं। कुर्सी के लिए जंग लड़ रहे हैं। कोई दिल्ली को चिट्ठी लिख रहा है तो कोई पोल खोलने में लगा है।
केंद्र सरकार द्वारा चीन की 59 ऐप पर लगाए प्रतिबंध का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, इसे देखते हुए सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर प्रतिबंध बरकरार रखने की मांग की है। प्रदेश में बिना पास अभी भी किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

हिमाचल में अब सौ प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेंगी बसें, फिलहाल नही बढ़ेगा किराया

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब सौ प्रतिशत सवारियों के साथ सड़कों में बसें दौड़ेगी और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ख्याल रखा जाएगा। यह बात एचआरटीसी की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कही। उन्होनें कहा कि पिछले दिनों पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है तथा इस बारे में निजी बस आपरेटरों की भी मांग रही है, लेकिन सरकार का अभी फिलहाल किराया बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होनें कहा कि कोरोना के चलते लॉकडाउन में बसें न चलने से एचआरटीसी को 170 करोड़ का नुकसान जो हुआ है उसकी भरपाई कैसे की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः- वीरेंद्र कंवर ने कोरोना को मात देने वाली 90 वर्षीय वृद्धा व उनके परिवार से की मुलाकात

जयराम ठाकुर ने कहा कि कहा कि हालांकि सरकार ने 100 प्रतिशत सवारियों के साथ बसें चलाने की अनुमति प्रदान की है लेकिन समुचित शारीरिक दूरी और मास्क का उपयोग सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चालकोंए परिचालकों और यात्रियों को सुरक्षा के मापदण्डों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। 
https://youtu.be/_Qyi73X0zJQ
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए राज्य में पायलट आधार पर ई.परिवहन व्यवस्था आरम्भ की जाएगी। इस परियोजना की सफलता के उपरान्त इसे पूरे राज्य में कार्यान्वित किया जाएगा। इस पहल के अन्तर्गत लोगों को परमिट के नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्रए सम्बन्धित गतिविधियों और प्री पेड टैक्सी प्रबन्धन आदि की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इससे लोगों को सुगमता से परिवहन की सेवाओं का लाभ लेने में सहायता मिलेगी। सीएम ने देश व प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाहर से आने वाले व्यक्ति का मानिटरिंग जरूरी है इसलिए पास सिस्टम को बरकरार रखा गया है।

वीरेंद्र कंवर ने कोरोना को मात देने वाली 90 वर्षीय वृद्धा व उनके परिवार से की मुलाकात

0
वीरेंद्र कंवर ने कोरोना को मात देने वाली 90 वर्षीय वृद्धा व उनके परिवार से की मुलाकात
वीरेंद्र कंवर ने कोरोना को मात देने वाली 90 वर्षीय वृद्धा व उनके परिवार से की मुलाकात

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार सायं बौट जाकर कोरोना को मात देने वाली 90 वर्षीय वृद्धा से मुलाकात की तथा उनकी दीर्घ आयु की कामना की। कंवर ने कहा कि 90 वर्ष की आयु में भी महिला ने दृढ़ इच्छाशक्ति व अनुशासन का परिचय दिया है तथा इसी के चलते आज वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के चार अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हुए थे लेकिन अब वह भी ठीक हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सिंतबर माह में रोहतांग टनल का उद्घाटन
प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है और कोरोना से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कोरोना प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करने के प्रयास कर रही है। ग्रामीण विकास मंत्री स्वस्थ हुए परिवार के पड़ोसी राजेश से भी मिले तथा उनकी सराहना की और कहा कि कोरोना संक्रमित परिवार की मदद करके वह पूरे समाज के सामने मिसाल बने हैं।

मंडियों में पहुंचते ही सेब को मिलने लगे अच्छे दाम, एक ही दिन में पहुंचे 1400 बॉक्स

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य की फल मंडियों में रोजाना अर्ली वैरायटी के बॉक्स धड़ाधड़ पहुंच रहे हैं। शिमला भट्टाकुफर फल मंडी की बात करेंए तो यहां पर अर्ली वैरायटी के सेब बॉक्स का आंकडा 1400 से बॉक्स से पार हो गया है। अराइवल बढ़ने के साथ सेब के दामों में भी उछाल आया है। कोरोना महामारी के दौरान सेब सीजन शुरुआत में ही अच्छे दाम मिलने से बागबानों के चेहरे खिल गए है। भट्टाकुफर फल मंडी में बुधवार को अर्ली वैरायटी के 1462 सेब बॉक्स पहुंचे हैं। ये सेब बॉक्स करसोग व कुमारसैन से आए हैंए जो 500 से 1700 रुपए प्रति बॉक्स के हिसाब से बिके।
यह भी पढ़ेंः- वीरेंद्र कंवर ने कोरोना को मात देने वाली 90 वर्षीय वृद्धा व उनके परिवार से की मुलाकात
टाइडमैन सेब के दामों में बीते दिनों के मुकाबले 200 से 300 रुपए प्रति बॉक्स की बढ़ोतरी आई है। सेब सीजन के शुरुआत में सेब के दामों में उछाल आने से बागबानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। शिमला के साथ सोलन व पराला में भी अर्ली वैरायटी के सेब को अच्छे दाम मिले हैं। पराला में टाइडमैन 1800-1900 रुपए के हिसाब से बिका है। सेब हिमाचल प्रदेश में सेब की अर्ली वैरायटी की फसल बीते सेब सीजन के मुकाबले ज्यादा दामों में बिक रही है। इसके पीछे गुणवत्तायुक्त सेब मार्केट में आना बताया जा रहा है। बागबान भी बेहतर ढंग से फसल तैयार कर मार्केट में ला रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सिंतबर माह में रोहतांग टनल का उद्घाटन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के पहले हफ्ते में रोहतांग टनल का उद्घाटन करेंगे। सीएम मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी में करीब पांच करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि हिमाचल में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 950 में से सिर्फ 90 मामले हिमाचल के हैं।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा जलविद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी
बाकी बाहर से आए हिमाचलियों के हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने एक मैकेनिज्म विकसित किया है, जिसमें बाहर से आने वालों को पास की आवश्यकता होगी। ऐसी व्यवस्था की जा रही है ताकि कम्युनिटी स्प्रेड रोक जा सका। इस बारे में गृह मंत्रालय को भी पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी। इसके लिए एसओपी के तहत व्यवस्था की जाएगी। धार्मिक स्थानों में छूट नहीं दी जाएगी।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा जलविद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी

0

विशेषर नेगी

शिमला। केंद्र और हिमाचल सरकार के संयुक्त उपक्रम एसजेवीएनएल का नाथपा -झाकडी हाइड्रो पावर स्टेशन कोरोना से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।देश की सब से बड़ी भूमिगत जल विधुयत परियोजना निर्माणताओ ने प्रदेश सरकार व् अर्ध सैनिक बलों को कोटला और ज्यूरी में अपने परिसर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर के रूप में प्रयोग करने के लिए दिये है। जहाँ अब तक सैकड़ो लोग सुविधा ले चुके है और बहार से आने वाले लोगो को यहाँ रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- महाराष्ट्र के साधु ने शिमला के टिक्कर में फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला
परियोजना निर्माताओं की ओर से सेंटर में अन्य तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। कोटला कवरंटीन सेंटर में जहाँ आम लोगो को रखा वही ज्यूरी में आईटीबीपी के छुट्टी काट कर बहार से लौट रहे जवानो को अलग परिसर दिया है। इसके इलावा परियोजना क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने व् समूचे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का जिम्मा भी उठाया है। परियोजना के झाकड़ी स्थित चिकित्सालय को भी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है।
नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन के महाप्रबंधक मानव संसाधन पीएस नेगी ने बताया कि विश्वव्यापी महामारी से निपटने के लिए सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के स्पष्ट निर्देश है कि इस विपदा की घड़ी में सरकार व् जनता की हर संभव मदद करें। इसी कड़ी में नाथपा झाकडी-पावर स्टेशन के कोटला स्थित परिसर इंस्टीट्यूशनल कवरंटीन सेंटर के रूप में सरकार प्रयोग कर रही है। जबकि ज्यूरी परिसर आइटीबीपी को दिया जा चुका है। परियोजना के चिकित्सालय को भी भी आपात सेवाओं के लिए तैयार रखा है और उपकरण स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी परियोजना निर्माताओं की ओर से संभव हो प्रशासन व सरकार की मदद कर रहे है ताकि सब मिलकर इस विश्वव्यापी महामारी से लड़ाई जीत सके।

महाराष्ट्र के साधु ने शिमला के टिक्कर में फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। महाराष्ट्र के एक साधु ने शिमला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि साधु के इस आत्मघाती कदम को उठाने के पीछे क्या कारण थाए इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। साधु के इस तरह आत्महत्या करने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। देहा पुलिस स्टेशन के तहत टिक्कर ग्राम पंचायत में एक साधू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। टिक्कर के छिनकर धार स्थित एक मंदिर की सराय में साधू का फंदे पर लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। मौत को गले लगाने वाला साधू बीते दो सालों से सराय में रह रहा था। टिक्कर ग्राम पंचायत के प्रधान ने कल शाम देहा पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना महामारी के चलते बंद पडे जिम, संचालको पर भारी आर्थिक संकट, डीसी से मिले व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह
सराय का निरीक्षण करने पर पुलिस को साधू का आधार कार्ड और कुछ मात्रा में नकदी मिली है। हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सराय में साधू अकेला रह रहा था। उसकी पहचान 30 वर्षीय योगी नागेंद्र नाथ निवासी जिला थाने महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए आज बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साधू महाराष्ट्र के ठाणे जिला का मूल निवासी थाए जो पिछले दो सालों से यहां सरायं में रह रहा था। उन्होंने कहा कि सीआरपीसी.174 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

कोरोना महामारी के चलते बंद पडे जिम, संचालको पर भारी आर्थिक संकट, डीसी से मिले व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कोरोना महामारी के चलते बंद पर जिम बंद पड़े है, ऐसे में जिम मालिक व संचालक भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। शिमला शहर मंे 50 से अधिक जीम चल रहे है, जो लॉकडाउन के चलते मार्च अंत से बंद पड़े हैं। इन जिम में से अधिक किराया के जगहो पर चल रहे है, करीब 4 महीने से बंद पड़े होने से कमाई नहंी हुई और हजारो रूप्य का किराया जिम संचालक के सिर पर खड़ा है। ऐसे में जिम संचालको ने जिला प्रशासन से उन्हे जिम में योगा क्लासिंस शुरू करने की अनुमति देने की अपील की हैं।
यह भी पढ़ें: मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने किया गरीबों को पांच महीने तक मुफ्त राशन दिए जाने के फैसले का स्वागत
संचालको का कहना है कि उन्हें सुबह 3 घंटे और शाम को 3 घंटे योगा क्लासिस चलाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान योगा की आसान और हल्की क्रियाएं करवाई जाएगी, जिसमें सांस से जुड़ी क्रियाएं नहीं करवाई जाएगी। इसके अलावा सोशल सिटेंसिंग और कोविड.19 को लेकर जारी दिशा निर्देशोें को सख्ती से पालन के साथ जिम को पूरी तरह सेनेटाइज रखा जाएगा। इस संबंध में जिम संचालको का प्रतिनिधिमंडल शिमला व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत सिंह से मिला और उनके बात जिला प्रशासन के समक्ष उठाने की बात कही।
वहीं प्रधान इंद्रजीत सिंह से इस मुददे पर जिला उपायुक्त अमित कश्यप से मुलाकात की और जिम संचालको की समस्या को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिम संचालको को किराया भरना मुश्किल हो गया है, वहीं जिम के कर्मचारियों को वेतन देने की बड़ी समस्या पैदा हो गई । ऐसे में जिम संचालको की दिक्कतें देखते हुए जिला प्रशासन को कारगर कदम उठाने की जरूरत है। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उपायुक्त का कहना है जिम खोलने को लिए कंेद्र सरकार द्वारा अभी को दिशा निर्देश व अधिसूचना जारी नहंी की गई है, जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने किया गरीबों को पांच महीने तक मुफ्त राशन दिए जाने के फैसले का स्वागत

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार किए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को भाजपा के वरिष्ठ नेताएमुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने दूरदर्शी निर्णय बताया है। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि यह कदम गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार की कटिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि गरीब कल्याण पैकज के तहत अप्रैल 2020 से शुरू की गई इस योजना पर नवंबर 2020 तक लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ेंः- कांग्रेस में फिर पत्र बगावत: भाजपा में कांगड़ा तो कांग्रेस में उठी मंडी को कमान देने की मांग
 
उन्होंने योजना के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश के 80 करोड़ गरीबों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच महीनों तक जारी रखने का प्रधानमंत्री का दूरदर्शी निर्णय स्वागत योग्य कदम हैए जो गरीबों के उत्थान के लिए उनकी कटिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एलान किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा। बरागटा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत ही सजगता और संवेदनशीलता के साथ कोरोना महामारी में देश का नेतृत्व का किया है।
उन्होंने कहा इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज प्रधानमंत्री ने जरूरतमंद परिवारों के लिए फ्री अनाज की व्यवस्था को अगले पांच माह के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा इस संक्रमण काल में जान और जहान दोनों को बचाने के लिए किए गए हरसंभव प्रयास के लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं।

कांग्रेस में फिर पत्र बगावत: भाजपा में कांगड़ा तो कांग्रेस में उठी मंडी को कमान देने की मांग

0

वीरभद्र गुट के माने जाने वाले प्रकाश चौधरी, मनसा राम, सोहन लाल,सहित सात लोगों ने लिखा पत्र

देविंदर सिंह 
शिमला। अपनी गुटबाजी के लिए कांग्रेस हमेशा से प्रसिद्ध रही है। ये गुटबाजी और विद्रोह चुनावों से पहले कांग्रेस में जरूर जोरदार ढंग से सिर उठाता रहा है। भाजपा में जहां पार्टी की कमान सबसे बड़े जिले कांगड़ा को देने की बात पिछले दिनों उठती रही तो अब कांग्रेस में भी पार्टी की कमान मंडी जिला को सौंपने की मांग उठने लगी है। हालांकि मांग जिला मंडी से ही उठी है।
यहां एक जिले के पूर्व मंत्री और विधायक से लेकर विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी व पदाधिकारी रहे कांग्रेस के कुछ लोगों ने एक नया पत्र लिख फिलहाल पार्टी की अंदरूनी बगावत को और हवा दे दी है। इन नेताओं के रुख से लगता है कि वे अब आर-पार की लड़ाई में उतरना चाहते हैं।
हालांकि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम का कड़ा संज्ञान लेते हुए  कांग्रेस ने जिला मंडी के दो पूर्व विधायकों सहित 12 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें: अनुशासनहीनता पर कांग्रेस की लगाम: दो पूर्व विधायकों सहित 12 नेताओं को किया कारण बताओ नोटिस जारी
इस बार जिला मंडी के सात नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिख हिमाचल में कांग्रेस की वर्तमान दयनीय हालत के बारे में बताया है। पत्र में साफ तौर पर ठाकुर कौल सिंह को पार्टी की कमान देने की बात लिखी गई है। हालांकि पत्र कब लिखा गया है इस बात का पता नही चल पाया है। पत्र में भी कोई तिथि नही लिखी गई है जिससे पता चल सके कि पत्र कब भेजा गया है।
पत्र लिखने वालों में जहां ठाकुर कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर शामिल है तो वहीं कभी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के विश्वासपात्र और उनके घर हाजिरी भरने वाले और पिछली कांग्रेस सरकार में आबकारी एवं कराधान जैसे महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री रहे प्रकाश चौधरी भी शामिल हैं। उनके अलावा पूर्व सीपीएस और पूर्व विधायक ठाकुर सोहन लाल और मनसा राम के अलावा मंडी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पवन ठाकुर, लाल सिंह कौशल और जीवन ठाकुर शामिल हैं।

इस बार कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी को लिखा गया है पत्र
इस बार कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी को लिखा गया है पत्र
इस सातों लोगों ने प्रियंका गांधी को पत्र लिख कहा है कि कांग्रेस की इस बार की दयनीय हालत का अंदाजा इस बात से लगे जाए कि इस बार जिला मंडी में कांग्रेस का एक भी विधायक नही है। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। पत्र में लिखा है कि वर्तमान भाजपा सरकार के मुखिया भी इसी जिले से सम्बन्ध रखते हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस की हालत बेहद दयनीय और बुरी हो चुकी है।
पत्र में लिखा गया है कि ठाकुर कौल सिंह ने अपने जीवन के 40 साल पार्टी को समर्पित किये हैं और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, तीन बार मंत्री पद सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। साथ वे दो बार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2012 के चुनावों से ठीक पहले पार्टी की कमान उन्हीं के हाथ में थी और कांग्रेस को सत्तासीन करने के लिये उन्होंने दिन-रात मेहनत की थी। उन्हीं के प्रयासों के फलस्वरूप 2012 के चुनावों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था।
इन लोगों का कहना है कि अब ये समय की मांग है कि कांग्रेस की मजबूती व बेहतरी और पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान उन्हें सौंप दी जाए।
इस पत्र के मजमून से साफ है कि फिलहाल जिला मंडी के ये नेता पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नही है। जहां भाजपा इस बात से राहत महसूस कर सकती है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में उसे मजबूत विपक्ष की जगह टुकड़ों में बंटी कांग्रेस से फिलहाल कोई खतरा नहीं है तो वहीं प्रदेश के लोग इस बात से चिंतित जरूर है कि उनकी बात सरकार तक पहुंचाने वाला विपक्ष आखिर अपनी आपसी लड़ाई को कब सुलझा पता है। ये अब भविष्य के गर्भ में है कि कांग्रेस अपनी गुटबाजी, आपसी कलह और लड़ाई में ही उलझी रहती है या इस वक़्त कोविड-19 के इस दौर में विपक्ष की सार्थक भूमिका निभा पाने में भी सक्षम हो पाती है।
 

Shoolini University

Latest article

लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...

    आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...

वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...

‌‌   आदर्श हिमाचल ब्यूरों रामपुर ।  बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...

शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 

शिमला ।  ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...