Home Blog Page 2435

उपायुक्त ने जारी किए आदेश, उखली और बिझड़ी पंचायत के गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत उखली और बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत बिझड़ी के गांवों में संक्रमण का कोई अन्य मामला न मिलने पर इन गांवों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिला दण्डाधिकारी हरिकेश मीणा ने  आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ेंः- चाइनीज ऐप पर बैन लगाने के बाद अब कृषि उपकरण और मशीनरी की खरीद पर भी रोक

आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत उखली के वार्ड नंबर-06 (गांव सनेड़), वार्ड नंबर-07 (गांव फाफन) और ग्राम पंचायत बिझड़ी के वार्ड नंबर-05 (बिझड़ी) को 18 जून  को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इन सभी गांवों में कोरोना संक्रमण के अन्य संभावित मामलों का पता लगाने के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया था।

    इस अभियान के दौरान तथा उक्त अवधि में उपरोक्त गांवों में संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद उखली और बिझड़ी पंचायत के तीनों गांवों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां हटाई जा रही हैं। अब इन गांवों में भी अन्य क्षेत्रों की तरह रोजाना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। 

 

कोरोना संक्रमित मामला सामने आने के बाद बधानी पंचायत का एक वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित…..

वहीं भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बधानी के वार्ड नंबर-7 गांव दलालड़ में कोरोना संक्रमण के तीन पाजीटिव मामले सामने आने के बाद इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन के नियमों के अनुसार यह क्षेत्र पूरी तरह सील रहेगा। ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा इस क्षेत्र में अन्य किसी भी व्यक्ति या वाहन की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। कंटेनमेंट जोन में किसी भी व्यक्ति के घर से बाहर पैदल या वाहन से निकलने या सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठे होने पर प्रतिबंध रहेगा। आगामी आदेशों तक इस इलाके में कर्फ्यू में कोई ढील भी नहीं दी जाएगी।

आदेशों के अनुसार कंटेनमेंट जोन में लोगों की सुविधा के लिए दूध, राशन, फल-सब्जी, दवाईयां, गैस व अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर-द्वार पर ही विभिन्न अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से की जाएगी। इन विक्रेताओं को परमिट जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने दलालड़ गांव के सभी निवासियों से इन आदेशों की  पालना करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 
 
 
 
 
 
 
 

चाइनीज ऐप पर बैन लगाने के बाद अब कृषि उपकरण और मशीनरी की खरीद पर भी रोक

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। केंद्र सरकार ने जहां टिक टाॅक सहित 59 चाइनीज ऐप पर बैन लगा दिया है तो वहीं अब प्रदेश सरकार ने फैसला लेते हुए अब किसानों को दिए जाने वाले चीन निर्मित कृषि उपकरण और मशीनरी नहीं खरीदेगी। कृषि मंत्री डॉक्‍टर रामलाल मारकंडा ने यह आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक विस्तार का स्वागत
कृषि मंत्री की ओर से जारी आदेश के बाद अब कृषि विभाग में कोई भी मेड इन चाइना उपकरण या मशीनरी नहीं खरीदी जाएगी। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह पाकिस्तान को सबक सिखाया गया हैए उसी तरह चीन को भी घर में घुसकर मारने की क्षमता भारत रखता है।
 
 
 
 

मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक विस्तार का स्वागत

0
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को इस वर्ष दीपावली और छठ पूजा तक नवंबर माह के अंत तक विस्तार देने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जुलाई से नवम्बर माह यानी पांच महीनों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलेगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो चना दाल मुफ्त मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़ेंः- पूर्व स्वास्थ्य निदेशक घूस मामले में विजिलेंस ने की चंडीगढ़ की फर्म के मालिक से घंटों पूछ्ताश
उन्होंने कहा कि योजना के विस्तार की दिशा में केंद्र सरकार 90,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी और यदि पिछले तीन महीनों में इसके लिए खर्च की गई कुल राशि एक साथ जोड़ी जाए तो कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये की राशि योजना में खर्च की जाएगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने लगभग 20 करोड़ गरीब परिवारों के जन धन योजना खातों में 31,000 करोड़ रुपये जमा किए हैं। पिछले तीन महीनों के दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड को भी कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसका अधिकांश लाभ उन लोगों को मिलेगा जो रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों का रुख करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्गांे के सशक्तिकरण, आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने, आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयासों की भी सराहना की। 

पूर्व स्वास्थ्य निदेशक घूस मामले में विजिलेंस ने की चंडीगढ़ की फर्म के मालिक से घंटों पूछ्ताश

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ ऐ के गुप्ता केऑडियो वायरल मामले में विजिलेंस ने मंगलवार को चंडीगढ़ की फर्म के मालिक से घण्टो पूछ्ताश की है। विजिलेंस ब्यूरो ने किट सप्लाई करने वाली चंडीगढ़ की फर्म बायोएड के मालिक जीएस कोहली से मंगलवार को लंबी पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस मुख्यालय में कई घंटे चली पूछताछ के दौरान कोहली से इस बात को लेकर कई सवाल पूछे गए कि उसके एजेंट पृथ्वी सिंह के पास 50 हजार कहां से आए जिन्हें उसने डॉ. गुप्ता को बतौर घूस का एडवांस दिया था।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: चार बच्चों और दो सगी बहनों सहित पांच जिलों से 13 नए मामले, कुल संक्रमित 955
इस दौरान कई सवालों का कोहली जवाब नहीं दे सका। ब्यूरो ने उसे अपने सभी बैंक खातों और उसके पिछले छह महीने के लेनदेन का पूरा ब्यौरा लाने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि 2 जुलाई को फिर से उससे पूछताछ की जाएगी। बता दें, मामले में पूर्व निदेशक डॉ. एके गुप्ता, पत्नी डॉ. मधुबाला गुप्ता और एजेंट पृथ्वी सिंह से हुई लंबी पूछताछ के बाद ब्यूरो को पचास हजार रुपये की घूस लेनदेन के सबूत मिल गए हैं। यह रकम एडवांस थी, जिसके बाद ही बाकी के पैसों का लेनदेन हुआ है।
बकौल विजिलेंस अधिकारी, पृथ्वी ने पचास हजार रुपये देने की बात भी स्वीकार की है। लेकिन, पैसा कहां से आया और कैसे दिया गया, इसके सबूत जुटाए जाने बाकी हैं। पृथ्वी ने जिस बायोएड फर्म के प्रतिनिधि के तौर पर घूस के लेनदेन को पूरा किया, घूस का वह पैसा कहां से आया था। सूत्रों के अनुसार फर्म के खातों से ही यह रकम निकाली गई थी। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि पचास हजार रुपये की घूस देने के बाद पृथ्वी ने पैसा तो फर्म से लिया लेकिन, उसे देने की बजाय मुफ्त में काम कराया।

मंढोल स्कूल की एनएसएस इकाई ने किया सार्वजनिक शौचालय का निर्माण 

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

जुब्बल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंढोल की एनएसएस इकाई ने प्रभारी कुलदीप जस्टा (प्रवक्ता इतिहास) के नेतृत्व में स्थानीय गांव के बाहर एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया |

इस शौचालय को बनाने का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगो खासकर महिलाओ को खुले में शौच करने की दिक्कतों से बचना तथा खुले में शौच करने से होने वाली कई खतरनाक बीमारियों से बचाना था ।

शौचालय के बनाने से अब गांव में आने वाले कामगारों के परिवारों तथा मजदूरों को खुले में शौच जाने को मजबूर नहीं होना पड़ता । इसके बनने से पूरा गांव मल से मुक्त हो गया है और हैजा इत्यादि बीमारियों के फैलने का डॉ भी समाप्त हो गया है ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंदर दत शर्मा ने एनएसएस प्रभारी कुलदीप जस्टा की इस जनकल्याण के कार्य के लिए सराहना करते हुए कहा है कि इस शौचालय निर्माण से महिलाओ को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है और लोगो को खुले में शौच करने से निजात मिल गयी है ।

मंढोल स्कूल के स्वयं सेवियों ने श्रमदान से लगाए सड़क किनारे वृक्ष 

0
NSS LOGO
NSS LOGO

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

जुब्बल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंढोल की एनएसएस इकाई ने प्रभारी कुलदीप जस्टा ( प्रवक्ता इतिहास ) के नेतृत्व में पाठशाला से लेकर गोद लिए हुए गांव (बँटाढ़ी) तक लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क के किनारे विलो प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया।

सड़क किनारे तथा पाठशाला परिसर में इन वृक्षों को लगाने का मुख्य उद्देश्य छाया के अतिरिक्त भूमि कटाव को रोकना तथा वायू प्रदुषण को कम करना है विलो प्रजाति के वृक्ष जल स्तर बढ़ाने में भी काफी सहायक होते है । इस कारण भी इन वृक्षों का रोपण किया गया है । इस दौरान क्षेत्र के वन संरक्षक भी मौजूद थे |

पाठशाला के प्रधानाचार्य रच्छपाल ब्रागटा ने वृक्षारोपण के लिए एनएसएस स्वयं सेवियों तथा प्रभारी कुलदीप जस्टा का आभार प्रकट किया तथा कहा कि वृक्ष मनुष्य के मददगार होते है, तथा जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती है | वनो के कारण ही हम शुद्ध हवा ले पाते है ।

मंढोल में श्रमदान से पाठशाला परिसर में एनएसएस इकाई ने रोपे 150 फलदार पौधे 

0
NSS LOGO
NSS LOGO

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

जुब्बल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंढोल के एनएसएस स्वयं सेवियों ने पाठशाला परिसर में एनएसएस वाटिका बनाने के लिए श्रमदान किया |

प्रभारी कुलदीप जस्टा (प्रवक्ता इतिहास) के मार्गदर्शन में स्वयं सेवियों ने पाठशाला परिसर के साथ ही सुन्दर वाटिका निर्मित की तथा उसमे 150 फलदार पौधों का रोपण किया |

इनमे सबसे ज्यादा 130 पौधे सेब के तथा 20 पौधे नाशपाती तथा प्लम के भी रोपे गए। यह वाटिका भविष्य में पाठशाला को आर्थिक रूप से समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी |

पाठशाला के प्रधानाचार्य रच्छुपाल ब्रागटा ने एनएसएस प्रभारी कुलदीप जस्टा तथा स्वयं सेवियों की प्रशंसा की तथा कहा कि यह वाटिका आने वाले समय में पाठशाला के आर्थिक विकास में मुख्य भूमिका निभाएगी |

लगातार तीसरे वर्ष पल्स पोलियो अभियान में हिस्सा लेकर पहुंचाया बच्चों को पीएचसी

0
NSS LOGO
NSS LOGO

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंढोल के एनएसएस स्वयं सेवियों ने लगातार तीसरे साल भी पल्स पोलियो अभियान में हिस्सा लेकर सराहनीय काम किया है। एनएसएस स्वयं सेवियों ने मंढोल व इसके साथ लगते अन्य गांवों कोट, जौड़त, मढ़ोट इत्यादि में लोगों के घर-घर जाकर लोगों को पोलियो के विषय के जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने प्रभारी कुलदीप जस्टा की।अगुवाई में गांव में रह रहे मजदूरों तथा कामगारों के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाया।

गौरतलब है कि पाठशाला की एनएसएस इकाई वर्ष 2017 से लेकर पल्स पोलियो अभियान के तहत जुड़ी हुई है और लोगों को इस विषय में जागरूक करती रहती है। स्वयं सेवियों में 2017 में छह बच्चों को पल्स पोलियो वाले दिन स्वास्थ्य केंद्र मंढोल तक पहुंचाया। सन 2018 में 10 बच्चों को तथा सन 2019 में भी 15 बच्चों को पोलियो की खुराक पीने के लिए स्वास्थय केंद्र तक पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अक्षय ने इस जन कल्याण के कार्य के लिए स्वयं सेवियों की प्रशंसा की।।

Blog

0

Home

0
Shoolini University

Latest article

लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...

    आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...

वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...

‌‌   आदर्श हिमाचल ब्यूरों रामपुर ।  बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...

शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 

शिमला ।  ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...