कोरोना अपडेट: सिरमौर के गोविंदगढ़ से फिर मिले 31 मामले, चंबा मे दो साल की बच्ची व सत्तर साल की बुजुर्ग संक्रमित, पांच जिलों से 55 केसों के साथ कुल मामले पंहुचे 2231

कांगड़ा में सैन्य के चार जवानों सहित पैरामिलिट्री के दो जवान संक्रमित, एक्टिव मामले पंहुचे 995

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/चंबा/मंडी/हमीरपुर/कांगड़ा/सिरमौर। प्रदेश में सोमवार को पांच जिलों से कोरोना के 55 नए मरीज सामेन आए हैं। इनमें सर्वाधकि मामले सिरमौर के गोविंदगढ़ से 31 हैं। इसके बाद कांगड़ा में 12, मंडी में 8, चंबा में 3 और हमीरपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसके साथ ही आज तीन जिलों से नौ लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें ऊना से चार, मंडी से तीन और चंबा से दो लोग आज ठीक हुए हैं।
सिरमौर जिले के गोविंदगढ मोहल्ले नाहन में 31 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ आरके परूथी ने बताया कि 31 पॉजिटिव मामलों में से 11 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 15 से 68 वर्ष, 14 युवती/महिलाएं जिनकी उम्र 12 से 60 वर्ष और 6 बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र 2 से 8 वर्ष के बीच है। सिरमौर जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 210 हो गई है।
मंडी जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें बस्सी गोहर से तीन मामले, कांगू सुंदरनगर से एक, डगयाल थुनाग से एक, सरकाघाट, बगस्याड़ और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एक मामला आया है। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकली है। इससे पूरी सरकाघाट नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: सेब मंडी में उचित रख-रखाव तथा उचित विपणन को लेकर नारकंडा में किसानों-बागवानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक महिला कर्मचारी का बेटा बीमार था, जिसे इलाज के लिए वह हाल ही में चंडीगढ़ लेकर गई थी। वहां से लौटने पर महिला कर्मचारी के सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने महिला को कोविड केंद्र में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं महिला कर्मचारी के निवास स्थल के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। महिला कर्मचारी के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर पीएल वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। महिला कर्मचारी अस्पताल के निकट ही क्वार्टर में रहती है।
इसके साथ ही कांगड़ा जिला से पिछले कल कोरोना का कारण हुई मौत के बाद व्यक्ति का परिवार के सात लोग भी पाजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को भी कांगड़ा से 12 नए मामले दर्ज हुए हैं। नमें चार सेना के जावन और दो पैरा मिलिट्री के जवानो सहित सैन्य जवानों के संपर्क में आए तीन लोग भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

कोविड सैंपल देने के बाद घूमता रहा वार्ड अटेंडेंट

Ads

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में वार्ड अटेंडेंट कांगू निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति रविवार को ही करीब दो दर्जन लोगों के संपर्क में आया है। उसका सैंपल मेडिकल कॉलेज में ही लिया गया था और उसे होम क्वारंटीन के निर्देश थे। उसने निर्देशों की अवहेलना की और रविवार को राशन डिपो में जाकर राशन भी लिया। करीब 23 लोगों के साथ संपर्क में रहा है।
आम बेचने की बात भी सामने आ रही है। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में वार्ड अटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद क्षेत्र के लोग अपने और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता में पड़ गए हैं। कोरोना पॉजिटिव 25 जुलाई को अपना कोविड सैंपल देने के बाद से लोगों से मिलता रहा। पंचायत की ओर से तैयार की गई कांटेक्ट लिस्ट में करीब 23 लोगों के नाम सामने आए हैं।
कोरोना पॉजिटिव को सोमवार सुबह जोगिंद्रनगर स्थित कोविड सेंटर भेज दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव कांगू निवासी व्यक्ति को कोविड सेंटर जोगिंद्रनगर शिफ्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू कर घर-घर का दौरा करेगी।
चंबा में सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। भरमौर का 47 वर्षीय व्यक्ति, बाथड़ी की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और दो साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

ज्वेलर का परिवार निकला पॉजिटिव, दो शोरूम सील

उत्तराखंड के विकासनगर में प्रसिद्ध ज्वेलर के परिवार के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनके उत्तराखंड व हिमाचल के पांवटा साहिब में स्थित शोरूम को सील कर दिया गया है। हालांकि, करीब 10 दिनों से शोरूम के मालिक, परिजन व कर्मचारी विकासनगर से पांवटा के शोरूम नहीं आए थे। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय शोरूम के कर्मियों को 6 दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: मंडी में गोबर के ढेर पर झाड़ियां-कूड़ा फेंकने पर भिड़ें दो परिवार, मारपीट के दौरान बेलचा लगने से एक व्यक्ति की मौत

ऊना की अध्यापिका नंगल में पाई गई पाजिटिव

ऊना के टक्का रोड पर रहने वाली अध्यापिका नंगल पंजाब में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला इस वक्त ऊना में ही है। महिला को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया है। महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। कोविड टेस्ट के बाद से महिला ऊना के टक्का रोड स्थित अपने घर पर थी। बताया जा रहा है कि महिला पति के डायलिसिस के लिए नंगल जाती थी। डायलिसिस सेंटर का ऑपरेटर पॉजिटिव आने के बाद महिला, उसके पति और ड्राइवर के सैंपल एहतियातन जांच को भेजे थे।
महिला के पति और ड्राइवर की रिपोर्ट निगेटिव है। मामला सामने आने के बाद महिला की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।महिला के पॉजिटिव आने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉक्टर रमन शर्मा ने माइग्रेटेड इन कोरोना संक्रमित मामला सामने आने की पुष्टि की है।

बिलासपुर का व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ में पाजिटिव

बिलासपुर के रघुनाथपुरा के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पीजीआई चंडीगढ़ में पॉजिटिव आई है। संक्रमित बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी है जिसका पीजीआई से कैंसर का इलाज चल रहा है। चेकअप के लिए वह चंडीगढ़ गया था। वहां इसका कोरोना टेस्ट लिया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उक्त संक्रमित लोनिवि के धौलरा स्थित स्टोर में ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ प्रकाश दड़ोच ने कहा कि संक्रमित की ट्रेवलिंग हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

आज का कोरोना संक्रियों के आंकड़े 

इसी के साथ आज प्रदेश में आए 55 नए मामलों के सात ही कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2231 पर पंहुच गई है, जबकि 1207 लोगों के ठीक होने के बाद अब सक्रिय मामले 995 पर पंहुच चुके हैं। प्रदेश के खाते में 12 मौतैं दर्ज हैं जबकि 15 लोग प्रदेश से बाहर इलाज के लि गए हैं। कुल मामलों में सवार्धकि मामले सोलन जिला से अब तक 548 सामने आ चुके हैं। इसके बाद कांगड़ा में 422 और हमीरपुर में तीन सौ मरीज अज तक सामेन आ चुके हैं। सक्रिय मामलों में भी 366 मामलों के साथ सोलन ने सब जिलों पर बढ़त बनाए रखी है। इसके बाद सिरौमर से 210 मामले सक्रिय हैं जबकि तीसरे स्थान पर 106 सक्रिय मामलों के साथ कांगड़ा जिला है।
आज प्रदेश की आठ कोविड लैब्स में 1439 सैंपल्स जांच के लिए लगाए हें। इनमें 794 सैंपल्स की जांच रिपार्ट अभी आना शेष है जबकि कल के 318 सैंपल्स की रिपोर्ट का भी अभी इंतजार है। अब तक प्रदेश में 1,34,109 लोगों के कोरोना टेस्ट लिए जा चुके हैं। इनमें से 1,30,766 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।